{"_id":"62f80d5f9a3a2e16dc56dcd7","slug":"painter-s-four-year-old-son-shot-in-madhavapuram-city-news-mrt6010710121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: माधवपुरम में पेंटर के चार वर्षीय बेटे को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: माधवपुरम में पेंटर के चार वर्षीय बेटे को गोली मारी, हालत गंभीर
Sun, 14 Aug 2022 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:15 AM IST
सार
मेरठ के माधवपुरम में एक पेंटर के चार साल के बेटे को बदमाशों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से मासूम घायल हो गया जानकारी लगने पर परिजन मौके पर दौड़े, तो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 में तिरंगा पार्क के पास खेल रहे पेंटर के चार वर्षीय बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए दिल्ली रोड की तरफ फरार हो गए। पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल रेफर कर दिया। घायल के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
मासूम के पैर में लगी गोली
माधवपुरम सेक्टर तीन निवासी शाहिद ने बताया कि वह टीपीनगर में गाड़ियों पर पेंट करने का काम करता है। शनिवार रात उसका बेटा समद (4) तिरंगा पार्क के पास खेल रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक फायरिंग करते हुए पहुंचे। गोली बेटे समद के पैर में लग गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर आए लोगों को देखकर बदमाश हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
थाना ब्रह्मपुरी के कार्यवाहक प्रभारी नरेंद्र कसाना का कहना है कि लेनदेन के विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग हुई है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने कई जगह दबिश दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।