फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Painter's four-year-old son shot in Madhavapuram

Meerut: माधवपुरम में पेंटर के चार वर्षीय बेटे को गोली मारी, हालत गंभीर

Sun, 14 Aug 2022 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2022 02:15 AM IST
सार

मेरठ के माधवपुरम में एक पेंटर के चार साल के बेटे को बदमाशों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से मासूम घायल हो गया जानकारी लगने पर परिजन मौके पर दौड़े, तो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।घायल बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

विज्ञापन
Painter's four-year-old son shot in Madhavapuram
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 में तिरंगा पार्क के पास खेल रहे पेंटर के चार वर्षीय बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए दिल्ली रोड की तरफ फरार हो गए। पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल रेफर कर दिया। घायल के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मासूम के पैर में लगी गोली
माधवपुरम सेक्टर तीन निवासी शाहिद ने बताया कि वह टीपीनगर में गाड़ियों पर पेंट करने का काम करता है। शनिवार रात उसका बेटा समद (4) तिरंगा पार्क के पास खेल रहा था। तभी बाइक सवार दो युवक फायरिंग करते हुए पहुंचे। गोली बेटे समद के पैर में लग गई।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर आए लोगों को देखकर बदमाश हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना ब्रह्मपुरी के कार्यवाहक प्रभारी नरेंद्र कसाना का कहना है कि लेनदेन के विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग हुई है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने कई जगह दबिश दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed