फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Outrage over Shivling fragmentation in Saharanpur

यूपी: सहारनपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, शिवलिंग खंडित करने पर आक्रोश, एक हिरासत में

Sat, 14 Mar 2020 03:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Mar 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Outrage over Shivling fragmentation in Saharanpur
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव मांडुवाला में अनुसूचित समाज के एक मंदबुद्धि किशोर द्वारा शिवलिंग खंडित कर दिया गया। सुबह महिलाएं पूजा अर्चना के लिए गई तो इसका पता चला।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को हिरासत में लेकर थाने आ गई। इसी दौरान  थाने के निरीक्षण को पहुंचे एसपी देहात ने भी गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि बाद में ग्रामीणों द्वारा थाने पहुंचकर कोई तनाव ना होने की बात कहते हुए किशोर को छुड़वा लिया।
विज्ञापन


मंदिर में नया शिवलिंग स्थापित करने के लिए ग्रामीण हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा ने बताया कि गांव में तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। जिस किशोर ने शिवलिंग को खंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मंदबुद्धि और कुछ नशा करता है। उधर थाना अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि मामला एक ही समुदाय के लोगों के बीच जुड़ा होने के कारण कोई तनाव नहीं है।  गांव के सभी वर्गों द्वारा लिख कर दिए जाने के बाद किशोर को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed