{"_id":"5e4c4e368ebc3ef2a90d7269","slug":"opposition-to-occupation-of-shops-run-and-beaten-meerut-news-mrt4696905116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बीच जिला पंचायत ने लिया तीन दुकानों पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के बीच जिला पंचायत ने लिया तीन दुकानों पर कब्जा
विज्ञापन
मेरठ। जिला पंचायत ने केसरगंज स्थित अपनी संपत्ति पर हुए अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भारी विरोध के बीच छह में से तीन दुकानों पर कब्जा ले लिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष से अभद्रता करने वाले युवक को कर्मचारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
बोर्ड बैठक में तय हुआ था कि जिला पंचायत की जिन संपत्तियों पर अवैध कब्जा हैं, उन्हें हटवाया जाए। इसे लेकर मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में अधिकारी और कर्मचारी केसरगंज पहुंचे। यहां पर छह दुकानों पर लंबे समय से अवैध कब्जा बना हुआ था। जब पंचायत कर्मचारियों ने दुकानों पर कब्जा लेकर सील लगाने की कार्रवाई शुरू की तो दुकानदारों और उनके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान एक युवक ने जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह से अभद्रता कर दी। जिसे देख कर्मचारी और कुलविंदर सिंह के साथ आए युवक भड़क गए। सभी ने मिलकर विरोध करने वालों को दौड़ा लिया। इस दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। हालांकि जब मामला बढ़ा तो पुलिस ने आकर बीच बचाव कराया। लेकिन तब तक जिला पंचायत कर्मचारियों ने एक युवक को जमकर पीटा।
महिला ने बिगाड़ा माहौल
दुकान पर कब्जा हटाने के दौरान एक महिला ने माहौल को गरमाया। लेकिन जब जिला पंचायत कर्मचारी भारी पड़े तो महिला चुप्पी साध गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के पिता मुखिया गुर्जर भी मौके पर पहुंचे और महिला को समझा कर शांत किया।