फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opportunity to complete the degree for the students with six years of time

छह साल कालबाधित वाले छात्र-छात्राओं को डिग्री पूरी करने का मौका

Sun, 26 Sep 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to complete the degree for the students with six years of time
ऑनलाइन किया जा सकेगा सामान्य स्क्रूटनी को आवेदन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है। अब तक दो साल कालबाधित वाले छात्रों को ही विवि ने डिग्री पूरी करने की छूट दी हुई थी, शनिवार को इसे बढ़ाकर छह साल कर दिया गया है। एक साल कालबाधित वाले छात्र पांच हजार रुपये और दो साल से छह साल तक कालबाधित वाले छात्र 10 हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा करके डिग्री पूरी कर सकेंगे। इसके साथ ही स्क्रूटनी के लिए भी अब ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
शनिवार दोपहर को विवि के समिति कक्ष में कुलपति प्रो. एपके तनेजा की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि 6 साल कालबाधित छात्र भी अब डिग्री पूरी कर सकेंगे। इनके फार्म विवि जल्द ही ओपन कर देगा। इसके साथ ही अगर छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रूटनी के लिए भी ढाई सौ रुपये ऑनलाइन जमा करके ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे। इससे छात्र विवि में आने की बजाय कहीं से भी आवेदन कर सकेंगे। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र वर्मा, सहायक कुलसचिव गोपनीय विकास कुमार, सहायक कुलसचिव अकाउंट कमल कृष्ण, सहायक कुलसचिव परीक्षा सत्य प्रकाश, प्रो. मृदुल गुप्ता, प्रो. एसएस गौरव, प्रो. प्रशांत कुमार, डॉ. मुकेश जैन, प्रो. विजय जायसवाल ,डॉ. जीनत जैदी, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की कल अंतिम तिथि
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में रजिस्ट्रेशन की सोमवार को अंतिम तिथि है। ऐसे में छात्र-छात्राएं कल तक रजिस्ट्रेशन अवश्य कर लें, इसके बाद विवि मेरिट जारी करेगा। शनिवार शाम तक सिर्फ 1 लाख 12 छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों एमए, एमएससी-एमकॉम और तीन वर्षीय एलएलबी में एडमिशन के लिए शनिवार से रजिस्ट्रेेशन शुरू हो गए हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को स्नातक प्रथम वर्ष में रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद मेरिट निकालने की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed