फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   OPD closed in district hospital and medical college

जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सामान्य ओपीडी बंद, केवल जरूरी मरीजों का होगा इलाज

Sun, 22 Mar 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
OPD closed in district hospital and medical college
जिला अस्पताल और मेडिकल में सामान्य ओपीडी बंद, केवल जरूरी मरीजों का ही होगा इलाज
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिला अस्पताल में शनिवार से 2 अप्रैल तक रूटीन ओपीडी बंद कर दी गई है। जो मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे चिकित्सकों ने जरूरी होने पर ही उनका इलाज किया। वहीं, मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सामान्य तौर पर चली। हालांकि, सोमवार से रूटीन ओपीडी व ऑपरेशन दो अप्रैल तक नहीं किए जाएंगे।
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ पीके बंसल ने बताया कि जरूरी मरीजों से मतलब वह मरीज जिन्हें भर्ती करने की जरूरत नहीं है, लेकिन दवा और इलाज की आवश्यकता है। जैसे कुत्ते के काटने पर, हृदय रोगियों, बच्चों को परेशानी होने और इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। अस्पताल में फिल्टर क्लीनिक, फ्लू और कोरोना डेस्क हैं। वहां चिकित्सक देखकर यह तय करेंगे मरीज को इलाज की कितनी जरूरत है।
विज्ञापन

शनिवार को कुत्ते काटने के 49 मरीजों को इंजेक्शन लगाए गए। इमरजेंसी की ओपीडी में 33 मरीज आए, जिनमें से चार को भर्ती किया गया। बच्चों की ओपीडी में 22 और हृदय रोग की ओपीडी में 20 मरीज पहुंचे। प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि हृदय रोगियों को 10 दिन की दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्चा काउंटर पर नोटिस किया चस्पा
पर्चा काउंटर पर चस्पा नोटिस में लिखा है कि किस तरह के मरीजों को दिखाना है और किस तरह के मरीजों को नहीं दिखाना। अगर रोगी पिछले 28 दिनों में किसी विदेश यात्रा से आया है या आप ऐसे किसी रोगी के संपर्क में रहे हैं तो पूछताछ करें। सामान्य बुखार, नजला, खांसी में रोगी को चिकित्सालय में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। घर पर ही अलग कमरे में रखकर इलाज कराएं। अगर रोगी के नाक या मुंह से खून आए, नाखून और होंठ नीले पड़ जाएं अथवा तेज बुखार, सूखी खांसी व सांस लेने में तकलीफ हो तो चिकित्सालय लाएं।

जिला अस्पताल को सैनिटाइज किया गया
शनिवार को जिला अस्पताल को सैनिटाइज किया गया। ओपीडी, पर्चा काउंटर, इमरजेंसी वार्ड आदि को सैनिटाइज किया गया। अस्पताल में मरीजों की तादाद बहुत कम रही। जो मरीज भर्ती हैं, उनके तीमारदारों को भी हिदायत दी गई है कि वह भीड़ ना लगाएं। जरूरी हो तो ही एक व्यक्ति रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed