फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   only woman see in house entered, video made by gang rape

घर में अकेली महिला देख खराब हुई नियत, सामूहिक बलात्कार कर बनाया अश्लील वीडियो

Mon, 29 Jan 2018 11:13 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 29 Jan 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
only woman see in house entered, video made by gang rape
महिला के साथ गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के बागपत में तीन युवकों ने घर में घुसकर महिला से गैंग रेप किया। आरोप है कि युवकों ने महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई दिन तक गैंग रेप किया और दंपति को मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने इस मामले में दोघट थाने में तीनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने दी तहरीर में कहा वह 18 जनवरी को घर में अकेली थी। उसके पति अपनी रिश्तेदारी में मेरठ गए हुए थे। रात में करीब 10 बजे के लगभग गांव के तीन युवक घर में घुसे और तमंचों से आतंकित कर तीनों ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बनाई। विरोध करने पर मारपीट की। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई दिन गैगरेप किया। घर लौटने पर महिला ने पति ये जानकारी दी। 
विज्ञापन


पढ़ें : घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार, धमकी के बाद सदमे में आई किशोरी
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपी 25 जनवरी की रात में फिर महिला के घर पहुंचे। उन्होंने फिर से उसके साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पति के शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर भाग गए। शनिवार को पीड़ित महिला और उसके पति ने दोघट थाने में आरोपी शोएब पुत्र हारूण, नसीम पुत्र इलियास, जमील पुत्र अयूब के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए बिनौली सीएचसी में भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पढ़ें : दो सगी बहनों से साढ़े चार साल तक गैंगरेप, घर लौट आई एक बेटी ने सुनाई आपबीती

छात्राओं के फोटो सोशल साइट पर वायरल, हंगामा

only woman see in house entered, video made by gang rape
पीड़ित छात्रा

गणतंत्र दिवस पर एक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही छात्राओं के फोटो दो छात्रों ने अपने मोबाइल से सोशल साइट पर अपलोड कर दिए। इससे नाराज छात्राओं के परिजनों ने आरोपी छात्रों की धुनाई की। इससे हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दोनों छात्रों को हिरासत में ले लिया। गणतंत्र दिवस  पर एक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। छात्राएं नाटक और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति कर रही थी। इस दौरान दो छात्रों ने अपने मोबाइल से छात्राओं के फोटो खींचकर सोशल साइट पर अप लोड कर दिए। इसका छात्राओं को पता चल गया। सूचना पर स्कूल में परिवार के लोग भी पहुंच गए। छात्राओं के परिजनों  ने आरोपी छात्रों को पकड़कर धुनाई कर दी। इससे स्कूल परिसर में हंगामा हो गया। जानकारी मिलने पर छात्रों के परिजन भी स्कूल में पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी स्कूल में पहुंची। पुलिस ने आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया। छात्रों ने अपनी गलती मानी। इसके बाद छात्राओं के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed