{"_id":"612d3e458ebc3e679d6d0e74","slug":"one-worker-killed-another-injured-due-to-wall-collapse-meerut-news-mrt5540742164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल
बहसूमा। कस्बे के मुख्य बाजार में दुकान में मरम्मत कार्य करते हुए दीवार गिरने से मोड़ खुर्द निवासी दो मजदूर घायल हो गए। उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई तथा दूसरा हालत गंभीर बनी हुई है।
कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित एक दुकान की ऊपरी मंजिल पर दीवार तोड़ने का काम चल रहा था। अचानक दीवार गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे गांव मोड़ खुर्द निवासी दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर व्यापारी मौके की ओर दौडे़। मलबे में दबे मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को मेरठ के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मजदूर संकित (20) पुत्र सतबीर की मौत हो गई, जबकि मोनू (17) पुत्र भोपाल की हालत गंभीर बताई गई है। खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी थे।