{"_id":"5e66a3168ebc3ef4087c4cb9","slug":"one-person-died-after-being-hit-by-train-laward-news-mrt472993742","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
दौराला। दौराला रेलवे फाटक पर परिजनों के साथ होलिका पूजन के बाद खेत पर भूमिया माता पर दीप जलाने जा रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए अंतिम संस्कार कर दिया।
दौराला निवासी शीशपाल (50) वर्ष सोमवार को अपने परिवार के साथ होलिका पर पूजन के लिए गया था। यहां से वह खेतों पर भूमिका माता पर दीप जलाने के लिए जा रहा था। इस दौरान आ रही ट्रेन को वह नहीं देख सका और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शीशपाल की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए अंतिम संस्कार कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।