फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one killed, five injured after Three vehicles collided with ambulance in saharanpur

यूपी: सहारनपुर में एम्बुलेंस सहित तीन वाहन आपस में टकराए, एक की मौत, पांच घायल

Thu, 20 Feb 2020 02:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Feb 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
one killed, five injured after Three vehicles collided with ambulance in saharanpur
accident - फोटो : अमर उजाला

नागल थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सीडकी झबरेड़ा सड़क मार्ग पर तीन वाहनों की आपस में हुई टक्कर के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए मृतक के शव को पीएम पर भेजा।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार सुबह करीब 9:30 पर सीडकी झबरेड़ा सड़क मार्ग पर गांव बोहड़पुर के निकट वैगनआर कार को ओवरटेक करते हुए अल्टो कार सामने से आ रही एंबुलेंस से जा टकराई। इसी दौरान वैगनआर कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी। 
विज्ञापन


हादसे में वैगनआर कार सवार सरसावा के अलीपुरा निवासी 55 वर्षीय गुफरान पुत्र जमील की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी एजाज पुत्र कयूम घायल हो गया। इसी के साथ आल्टो कार सवार रुड़की ढंडेरा निवासी रिजवान पुत्र शमशाद और यही कि सरिता पत्नी अनिल तथा एंबुलेंस वार चालक बीबीपुर आजमगढ़ के आशीष यादव पुत्र रमाकांत और देवबंद के खेड़ा मुगल की सविता पत्नी विकास घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची लागल थाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। जबकि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए सहारनपुर भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed