{"_id":"5e5e37ef8ebc3ef4060f9314","slug":"one-died-in-firing-between-two-parties-after-they-fight-over-meal-in-a-wedding-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: बारात में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुटों में जमकर फायरिंग, एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: बारात में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुटों में जमकर फायरिंग, एक की मौत, कई घायल
Tue, 03 Mar 2020 04:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 03 Mar 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
ssp meerut, Ajay sahani
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मुंडाली थानाक्षेत्र में मंगलवार को एक बारत के दौरान खाने को लेकर हुए विवाद में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि हमलावर के पैर में गोली लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायल हमलावर को भी पुलिस ने मेडिकल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि मुंडाली थानाक्षेत्र के ग्राम रछोती में एक युवती की बरात पहुंची थी। यहां मंगलवार को खाना खाने के दौरान दो गुटो में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद जमकर गाली गलौज हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के कुछ युवकों ने जमकर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हमलावर भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं गांव में तनाव की सूचना पर हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक आरोपी हमलावर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।