{"_id":"5f1407018ebc3e9ed31129d8","slug":"one-died-and-two-saved-after-three-teenager-sank-into-yamuna-river-in-baghpat-last-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ देर में आने को कहकर दोस्तों संग काम तलाशने निकला था किशोर, यमुना में डूबकर हुई मौत, शव बरमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ देर में आने को कहकर दोस्तों संग काम तलाशने निकला था किशोर, यमुना में डूबकर हुई मौत, शव बरमद
Sun, 19 Jul 2020 02:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 Jul 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित बचाए गए दोनों युवक व मृतक किशोर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में शनिवार को यमुना में डूबे किशोर का आज शव मिला है। किशोर अपने दो दोस्तों के साथ काम की तलाश में घर से निकला था। तीनों दोस्त यमुना में नहाने के लिए गए इसी दौरान हादसा हुआ। इसमें दो युवक बच गए जबकि किशोर डूब गया। काफी तलाश करने के बाद उसका शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सौरम गांव निवासी सौरभ अपने भांजे कर्ण के साथ काम की तलाश में सिसाना तक पहुंचे। दोस्त कमल के साथ मिलकर काम ढूंढ रहे थे। घर पर कुछ देर में आने की बात कहकर तीनों यमुना में नहाने चले गए। लेकिन यहां मौत से सामना हो गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के सौरम गांव निवासी सौरभ (17) पुत्र सतेंद्र अपने भांजे कसेरवां गांव निवासी कर्ण (16) के साथ शनिवार को सिसाना गांव में अपने दोस्त कमल (16) के घर आए थे। तीनों दोस्त काम की तलाश कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे तीनों यमुना नदी में नहाने चले गए।
विज्ञापन
नहाते हुए तीनों डूबने लगे तो चीख-पुकार मच गई। किनारे पर खड़े बागपत निवासी मोमीन उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस पहुंची।
गोताखोरों ने किशोर की काफी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग सका। वहीं रविवार को किशोर का शव यमुना के पक्का घाट के पास बरामद हुआ है। गांव में गम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/