फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one crore cost land of nagar palika holded by persons

नगर पालिका की एक करोड़ कीमत की भूमि पर कब्जा

Tue, 14 Jan 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
one crore cost land of nagar palika holded by persons
सरधना(मेरठ)। सरधना में काफी दिनों से सरकारी जमीनों को कब्जाने का बड़ा खेल चल रहा है। कालंद चुंगी पर करोड़ों रुपये कीमत की सरकारी जमीन पर गुपचुप तरीके से निर्माण किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर सोमवार को पालिका टीम ने भूमि की पैमाईश की तो मामला खुलकर सामने आया। पालिका अधिकारी भूमि कब्जाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कालंद चुंगी पर नाले के निकट नगर पालिका की भूमि है जो सड़क के अंतर्गत आती है। नाले की जद में पड़ी इस भूमि पर पहले जर्जर दुकानें थी। अब इस भूमि की खरीद फरोख्त का मामला शुरू हो गया है। सूत्रों की मानें तो यह भूमि कुछ लोगों ने अपने कब्जे में ले ली। जर्जर दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस भूमि पर नवनिर्माण करने की तैयारी की जा रही है। चौराहे के हिसाब से यह भूमि एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की बतायी जा रही है। मामले की शिकायत पालिका में पहुंचने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पालिका अधिशासी अधिकारी ने भूमि की जांच के आदेश जारी कर दिए। सोमवार को पालिका टीम भूमि की पैमाईश करने पहुंच गई। टीम ने नक्शे से भूमि को जांच के बाद भूमि नगर पालिका की निकली। अब पालिका भूमि कब्जाने वालों पर मुकदमे की तैयारी में है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने बताया कि भूमि नगर पालिका की है। जिस पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed