फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   one and half crore scam in electricity bills, action against five

यूपी: बिजली बिलों में डेढ़ करोड़ का गबन, अधिशासी अभियंता समेत पांच नपे

Sat, 18 May 2019 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 May 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
one and half crore scam in electricity bills, action against five
बिजली मीटर

बिजली बिलों में हेराफेरी कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गबन मामले में पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने अधिशासी अभियंता समेत पांच कर्मचारियों के निलंबित कर दिया है। गबन के सूत्रधार कैशियर सुरेश बाबू निवासी बुलंदशहर को बागपत पुलिस ने गुरूवार को ही हिरासत में ले लिया था। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सुरेश बाबू को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में तत्कालीन अधिशासी अभियंता समेत चार आरोपी फरार हैं। आरोपियों ने दिसंबर 2018 से मार्च 2019 तक विद्युत बिल की धनराशि निगम के खाते में जमा नहीं कराई।
विज्ञापन


एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि मामला बागपत से जुड़ा है। विद्युत वितरण खंड प्रथम बागपत कार्यालय के रिकंसाइलेशन क्लर्क सुरजीत कुमार व सहायक लेखाकार अतुल जैन द्वारा कैश बुक से फ्लूएंट ग्रिड सॉफ्टवेयर सिस्टम की 1 दिसंबर 2018 से 31 मार्च 2019 तक एवं एचसीएल सिस्टम की 13 दिसंबर 2018 से 31 मार्च 2019 तक प्राप्त रिपोर्ट-51 की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलान करने पर पाया गया कि तत्कालीन कैशियर सुरेश बाबू की तैनात अवधि 13 फरवरी 2008 से 8 मार्च 2019 तक विद्युत वितरण उपखंड प्रथम बागपत कार्यालय में बिल चालानों के विरुद्ध प्राप्त धनराशि 1 करोड़ 44 लाख 84 हजार 108 रुपये जमा नहीं कराए गए। 

इस संबंध में बागपत कोतवाली पुलिस ने आरोपी तत्कालीन लिपिक सुरेश कुमार, विद्युत उपकेंद्र बागपत के मुख्य खजांची राजीव कुमार गौड़, विद्युत उपकेंद्र बागपत के तत्कालीन उपखंड अधिकारी विकल्प महेश, तत्कालीन सहायक लेखाधिकारी ईशपाल, सहारनपुर जनपद के नकुड़ में तैनात अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। 

बागपत पुलिस ने आरोपी लिपिक सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया। फरार आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

इस मामले के दोषी तत्कालीन अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह, एसडीओ विकल्प महेश, सहायक लेखाधिकारी ईशपाल सिंह और कार्यकारी सहायक राजीव कुमार गौड़ को निलंबित किया गया है।
 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed