{"_id":"5e3e49868ebc3ee5947ff38d","slug":"one-and-a-half-lakh-youth-will-get-employment-through-employment-fair-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में डेढ़ लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी, एमआईईटी में रोजगार मेला आज, भागीदारी करेंगी 80 कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में डेढ़ लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी, एमआईईटी में रोजगार मेला आज, भागीदारी करेंगी 80 कंपनियां
Sat, 08 Feb 2020 11:09 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से लगाए जा रहे रोजगार मेलों के माध्यम से डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। शनिवार को एमआईईटी में आयोजित रोजगार मेले में 10 हजार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री नई सड़क स्थित शास्त्रीनगर में पूर्व विधायक हरपाल सैनी के आवास पर मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एमआईईटी में 80 कंपनियां पहुंच रही हैं। नौ फरवरी को गोरखपुर में रोजगार मेला लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएए देश से किसी को भगाने के लिए नहीं है। भारत में शरण लेने वाले पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में उत्पीड़न के शिकार हुए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है। इस्लामिक देशों में हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी, सिख, ईसाई को प्रताड़ित किया गया। तभी वह भारत आने के लिए मजबूर हुए। विपक्षी पार्टियां मुद्दा विहीन हो गई हैं। मुस्लिम समाज के धर्म गुरु भी सीएए के पक्ष में अपने समाज को संदेश देने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरपाल सैनी, भाजपा नेता समय सिंह सैनी, अनिल सैनी, अमित सैनी, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सभी दस्तावेज लेकर आएं अभ्यर्थी
सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत छात्र रोजगार मेले में सीधे भाग ले सकते हैं। हाईस्कूल, इंटर, सभी डिप्लोमा, आईटीआई, बीटेक, स्नातक, परास्नातक और सभी ग्रेजुएट अभ्यर्थी एमआईईटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर या सीधे संस्थान पहुंच सकते हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से छात्रों का चयन करेंगे। अभ्यर्थियों को पांच रेज्यूमे, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, सेवायोजन पंजीयन कार्ड, कॉलेज आईडी और मूल प्रमाण पत्र की फोटो कापी लेकर आना होगा।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/