फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Offensive writing the wall of the religious site, tension in village

धार्मिक स्थल की दीवार पर लिखे अपशब्द, गांव में तनाव

Sat, 03 Mar 2018 01:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 03 Mar 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
Offensive writing the wall of the religious site, tension in village
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बागपत जिले के दाहा गांव के कुरैशियान मोहल्ले में हुड़दंगियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। एक धार्मिक स्थल की दीवार पर कालिख पोत कर अपशब्द लिख दिए और पास में खड़ी कार को पलट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


इस संबंध में दो युवकों को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इसको लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। 

होली पर जगह-जगह हुड़दंग हुआ। दाहा गांव में बुधवार की रात में युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। कुरैशियान मोहल्ले में एक धार्मिक स्थल की दीवार पर कालिक पोत दी और अपशब्द लिखे। मोहल्ले में खड़ी नवाब कुरैशी की कार पलट दी।
विज्ञापन


पढ़ें : डिबेट में अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर दारुल उलूम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

Offensive writing the wall of the religious site, tension in village
कार पलटी - फोटो : अमर उजाला

इस घटना की बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ले के लोगों को जानकारी मिली तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। 

मोहल्ले के नवाब कुरैशी ने बताया कि बुधवार की रात में 10-15 युवकों मोहल्ले में इधर-उधर घूम रहे थे। उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया। उसने दो युवकों को पहचान लिया। इस संबंध में नवाब ने दो युवकों को नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed