फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Darul Uloom angry at using abusive language in tv Debate

डिबेट में अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर दारुल उलूम नाराज

Fri, 24 Nov 2017 03:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 24 Nov 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
Darul Uloom angry at using abusive language in tv Debate
दारुल उलूम देवबंद

देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कुछ टीवी चैनलों पर डिबेट के दौरान हजरत आयशा और हजरत फातिमा जेहरा की शान में अपमानजनक शब्द कहे जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से चैनलों और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन


पढ़ें : हुमायूं का मकबरा तुड़वाने की मांग पर देवबंदी उलमा का करारा जवाब
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी बयान में मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि मुसलमानों के साथ ही देशवासियों को भी इस तथ्य का ज्ञान होना चाहिए कि पैगंबरे इस्लाम सल्लाहुअलैहिवसलल्म ने अपने सहाबा को चांद सितारों से तशबीह (उन जैसा बताया) दी है। अहले बैत और सहाबा-ए-कराम हमारे दीन की बुनियाद व आधार हैं। उनकी शान में गुस्ताखी बड़ा गुनाह है और गाली गलौज करना कूफर तक ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुसलमान किसी भी हालत में सहाबा और अलहे बैत का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। मामूली इमान रखने वाला भी सहाबा की शान में कभी कोई गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकता। कहा कि अजमत-ए-सहाबा इमान का हिस्सा है इसलिए हम उन सभी चैनलों और व्यक्तियों की कड़ी निंदा करते हैं जिन्होंने हजरत आयशा और हजरत फातिमा जेहरा की शान में अपशब्द कहे। हम सरकार से मांग करते हैं कि मुसलमानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ऐसे चैनलों और लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। मोहतमिम ने यह भी कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अभिव्यक्ति की हदें तय करें और किसी भी धार्मिक समुदाय के अकाबिर के खिलाफ गाली गुफ्तार या अपशब्द कहने को कानूनी अपराध की श्रेणी में लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed