UP: मेरठ में वंदेमातरम न गाने पर ओवैसी के पार्षद से मारपीट, एक मंच पर दिखे उमेश मलिक और चौधरी नरेश टिकैत
मेरठ समेत सभी निकायों में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। बिजनौर में शपथ ग्रहण के दौरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ समेत सभी निकायों में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। मेरठ में शपथ ग्रहण के दौरान वंदेमातरम को लेकर जमकर हंगामा हो गया। वहीं मुजफ्फरनगर में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लंबे समय बाद बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत एक मंच पर नजर आए।
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी नगर पंचायत कार्यालय सभागार में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी व 15 सभासदों को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार शपथ दिलाई। जानसठ नगर पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर आबिद हुसैन ने शपथ ग्रहण की।
बिजनौर में इंजीनियर मोअज्जम को पद और कर्तव्य निर्वाह की शपथ दिलाई
नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन इंजीनियर मोअज्जम को पद और कर्तव्य निर्वाह की शपथ ग्रहण कराई गई। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में नवनिर्वाचित चेयरमैन इंजी. मोअज्जम को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण कराई। नगर पालिका के जलकल परिसर में साहू राकेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ईओ राजीव अग्रवाल, आरई विपिन कुमार चौहान, माकपा के राजपाल सिंह, राकेश जुनेजा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार आदि नगर के गणमान्य शामिल रहे। नवनिर्वाचित चेयरमैन के साथ वार्डों के 25 सदस्यों को भी दायित्वों के निर्वाह करने की शपथ दिलाई गई। समारोह का संचालन इकबाल हिंदुस्तानी ने किया। शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन इंजी. मोअज्जम ने नगर पालिका पहुंचकर पद का कार्यभार ग्रहण किया।
टीकरी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने ली पद की शपथ
बागपत जनपद में दोघट नगर पंचायत टीकरी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को राज्य निष्ठा और पद की शपथ दिलाई गई। उन्होंने सद्भावपूर्वक और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की कसम खाई। पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मास्टर कलीराम राठी की अध्यक्षता में शुरू हुआ। एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरिता देवी को राज्य निष्ठा और पद की शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरपर्सन सरिता देवी ने नवनिर्वाचित सदस्य कविता देवी, मीनाक्षी, सतेंद्र कुमार, बिट्टू, पारुल, पारस, शीशपाल, विकास राठी, शिवकुमार, अंकित, रीता, गौरव शर्मा ने शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह ने कहा कि अध्यक्ष और सभी सभासद अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। आज से उनके कार्यकाल की शुरू हो रही है। वे कस्बे में विकास कार्यों को सही ढंग से कराएंगे। समारोह स्थल पर दोघट, रमाला थानों का पुलिस बल तैनात रहा।
शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत कार्यालय पर एसडीएम मवाना अखिलेश यादव ने नवनिर्वाचित चेयरमैन हिटलर त्यागी वह तेरा सभासद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि परीक्षितगढ़ में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे तथा सरकार द्वारा चलाई गई नई नई योजना का जनता को लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान एसडीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जल्द ही बोर्ड की बैठक बुलाकर नगर में विकास कार्य के प्रस्ताव करें और क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम करें।
गंगोह नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं 25 सभासदों को शपथ ग्रहण कराई कराई। इस दौरान बडी संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सहारनपुर मार्ग स्थित एक सभागर में आयोजित कार्यक्रम में अपर उप जिलाधिकारी रामजी लाल द्वारा अध्यक्ष शाजिया सहित सभी 25 वार्डो के सभासदों को शपथ दिलाई गई। संचालन अरविंद टेबक ने किया जबकि ईओ कृष्ण मुरारी ने आभार जताया। इस दौरान बसपा नेता एवं सभासद काजी नोमान मसूद, हमजा मसूद, रालोद नेता हाजी सलीम कुरैशी, भाजपा सभासद नीरज अग्रवाल, शालू चौधरी आदि रहे।
चिलकाना। नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में चेयरपर्सन फुलबानो अंसारी को उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा 13 सभासदों को भी शपथ दिलाई गई। इस दौरान भारी भीड़ के साथ-साथ नकुड विधायक मुकेश चौधरी, राष्ट्रपति पदक विजेता प्रधानाचार्य नाथीराम कांबोज सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
सरसावा नगर पालिका परिषद सरसावा की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष कोमल पंवार को उप जिलाधिकारी नकुड़ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत उप जिलाधिकारी ने नव निर्वाचित 25 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों ने ली पद की शपथ
बड़ौत नगर पालिका बडौत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को राज्य निष्ठा और पद की शपथ दिलाई गई। एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबीता को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरपर्सन बबीता तोमर ने नवनिर्वाचित सदस्य रेनू, अंजना, अनिल, पोबिंदर, समीना, रोबिन, राकेश जैन, अतुल जैन, वर्षा, राकेश देवी, नागेंद्र तोमर, विरेंद्र, विक्रांत, नीतू राठी, प्रमोद शर्मा, कौशल, कुसुम तोमर, योगेश तोमर, संजय गुप्ता, नीरज, राहुल तोमर, नर्गिस, रमेश शर्मा, साजिदा शाहीन को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह ने कहा कि अध्यक्ष और सभी सभासद अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर सीओ हरीश भदौरिया, ईओ अनुज कौशिक, जिलाध्यक्ष रामपाल ,विधायक डा अजय कुमार, अश्वनी तोमर, विश्वास चौधरी, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, गौरव बडौत, डा अनिल आर्य, अमित राय जैन, धनेन्द्र जैन, मास्टर सुरेश राणा सहित सैकड़ों की संख्या मे गणमान्य लोग ओर विभिन्न पार्टियों के नेता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।