फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nyay Yatra: Government committing atrocities on farmers and laborers

न्याय यात्रा: किसानों-मजदूरों पर अत्याचार कर रही सरकार

Wed, 15 Sep 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Nyay Yatra: Government committing atrocities on farmers and laborers
न्याय यात्रा: किसानों-मजदूरों पर अत्याचार कर रही सरकार
विज्ञापन

- रालोद बाब साहेब आंबेडकर व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीति पर किसानों, मजदूरों व गरीबों के लिए कर रही कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला-लावड़। रालोद की न्याय यात्रा मंगलवार को चिरौड़ी व लावड़ कस्बे में पहुंची। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत रालोद के अन्य पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों व गरीबों का उत्पीड़न कर रही है।
चिरौड़ी गांव में यात्रा का नेतृत्व गौतम चिरौड़ी ने किया। मुख्य अतिथि एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया ने कहा कि कृषि कानून लागू कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2022 में भी जनता रालोद को समर्थन कर प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का कहना था कि जो फसल बोएगा, वहीं काटेगा। यह नीति लागू रहनी चाहिए। लावड़ में आंबेडकर धर्मशाला में न्याय यात्रा पहुंची। यहां, डॉ. सुशील, नरेंद्र खजूरी, यशवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। लॉकडाउन में लाखों गरीब व मजदूर बेरोजगार हुए। सड़कों को गड्डा मुक्त करने के वादे किए गए, गन्ने का भुगतान 14 दिन में करने का वादा किया गया, लेकिन, केंद्र व प्रदेश सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। भाजपा जाति, धर्म की राजनीति कर सत्ता में आना चाहती है। इस दौरान दीपक गुन, प्रताप लोइया, विश्वास चौधरी, सीपी सिंह, संजय पनवाड़ी, राजकुमार सांगवान, सुभाष जाटव, गौरव वाल्मीकि, डॉ. इकबाल मलिक, कामिल, शबाब अलाम रिजवी, इरशाद रिजवी, भूरा चिंदौड़ी, लल्ला जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

न्याय यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत
रोहटा। रालोद की दलित न्याय यात्रा का रोहटा पहुंचने पर गांव-गांव में स्वागत किया गया। रालोद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया के नेतृत्व में यात्रा मेरठ के गून, पूठ, रोहटा, चिरोड़ी आदि गांवों में पहुंची। यात्रा का सभी गांव में स्वागत किया गया। रालोद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र खजूरी, डॉ. सुशील, जिला पंचायत सदस्य दीपक गून, अरुण प्रताप लोइया ने दलित समाज के लोगों से आगामी विधान सभा में दलित समाज की बेटी को न्याय दिलाने के लिए लाठी खाने वाले नेता जयंत चौधरी का साथ देने की बात कही। इस दौरान रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव, अरुण प्रताप लोइया, संजय चौधरी, सहंसरपाल प्रधान, चंद्रपाल प्रधान, राजू हितैषी, रोशन, मनोज, विक्रांत चौधरी, मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम अगवानपुर पहुंची न्याय यात्रा
परीक्षितगढ़/मवाना। रालोद की न्याय यात्रा मंगलवार देर रात ग्राम अगवानपुर में पहुंची। इस दौरान जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एससी-एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव, डॉ. सुशील ने भी अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

वंचित और दलितों के सम्मान में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया के नेतृत्व में सहारनपुर से लेकर आगरा तक की जा रही न्याय यात्रा का देर शाम मवाना पहुंचने पर पुष्प वर्षा, नारों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान चौधरी रतन सिंह, विकास सिंह भैंसा, रामफल सिंह बहजादका, वीर सिंह खटीक फलावदा, संजीव कुमार, हरेंद्र कुमार, ऋषि पाल भड़ाना, जयपाल शर्मा, रमेश शर्मा, बिट्टू पंडित, मोहित मुंशी, संजीव मलिक, सतवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed