फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nutima controversy is not stopping: Students demonstrated half naked in support of Atul Pradhan, termed the al

नहीं थम रहा न्यूटिमा विवाद: अतुल प्रधान के समर्थन में छात्रों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, आरोप गलत बताए

Thu, 30 Nov 2023 02:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Nov 2023 02:42 PM IST
सार

मेरठ में न्यूटिमा अस्पताल और सपा विधायक अतुल प्रधान का विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। एक तरफ चिकित्सक विरोध में हैं तो वहीं गुरुवार को छात्रों ने अतुल प्रधान के समर्थन में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Nutima controversy is not stopping: Students demonstrated half naked in support of Atul Pradhan, termed the al
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में न्यूटिमा अस्पताल और सपा विधायक अतुल प्रधान के बीच विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को मेरठ में न्यूटिमा अस्पताल के खिलाफ विधायक अतुल प्रधान के समर्थकों ने अर्धनग्न होकर कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन। जमकर नारेबाजी की। स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे, जिस पर लिखा था इंसानी जीवन अमूल्य है, इसका व्यापार बंद करो। 

विज्ञापन


अस्पताल के खिलाफ छात्र अर्धनग्न होकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने  डॉक्टरों के आरोपों को गलत बताया। 

बता दें कि न्यूटिमा अस्पताल में हुए विवाद का न्यूटिमा अस्पताल के मामले में आईएमए के डॉक्टर और अतुल प्रधान आमने-सामने हैं। दोनों पर एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लग रहे हैं। इस मामले में अतुल प्रधान और मरीज के परिवार वालों पर रिपोर्ट भी दर्ज है, जिसमें चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। न्यूटिमा अस्पताल में बिल को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार को विधानसभा में भी यह मामला उठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed