{"_id":"5b17f6e34f1c1baa6e8b6935","slug":"accident-on-the-eastern-peripheral-express-way-two-died-many-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, कई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, कई गंभीर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मवी कलां के निकट तेज गति से चल रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पढ़ें : शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे दो परिवार के 4 लोगों की मौत, देखें भयावह तस्वीरें
विज्ञापन
गाजियाबाद के लोनी निवासी साजिद (28), शहजाद (30), नाजिम (35) और नईम (27) कपड़े की फेरी लगाने का काम करते हैं। बुधवार को दो बाइक पर सवार होकर चारों युवक सोनीपत जा रहे थे। लोनी से खेकड़ा होते हुए मवीकलां से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चढ़े थे। मवीकलां से आगे निकलते ही विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही कार ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक गंभीर घायल हो गए। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी खेकड़ा से जीटीबी दिल्ली के लिए रेफर किया गया। रास्ते में ही शहजाद और साजिद की मौत हो गई, जबकि नाजिम और नईम की हालत बेहद गंभीर है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित है बाइक चलाना
ट्रायल के लिए खोले गए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बाइक चलाना प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बावजूद बाइक सवार इस पर फर्राटा भर रहे हैं। गाजियाबाद के दुहाई से सोनीपत के कुंडली तक अधिक बाइक सवार नजर आते हैं। गाजियाबाद के लोग भी हरियाणा जाने के लिए इसी एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे हैं। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/