फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now students of journalism will study to Atul Maheshwari of Amar Ujala in Chaudhary Charan Singh University

मेरठ: अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी को पढ़ेंगे पत्रकारिता के छात्र, सीसीएसयू में अकादमिक परिषद की बैठक में लगी मुहर

Tue, 21 Sep 2021 06:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Sep 2021 06:11 AM IST
सार

अब सीसीएसयू में छात्र-छात्राओं को पत्रकारिता के पाठ्यक्रम में अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी की विचारधारा पढ़ने को मिलेगी। वहीं सोमवार को हुई अकादमिक परिषद की बैठक में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में चार नए कोर्स के पाठक्रम पर मुहर लगाई गई।

विज्ञापन
Now students of journalism will study to Atul Maheshwari of Amar Ujala in Chaudhary Charan Singh University
स्व. अतुल महेश्वरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के मीडिया में योगदान को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। छात्र-छात्राओं को उनकी विचारधारा पढ़ने को मिलेगी। इनके साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय, भानुप्रताप शुक्ल, रामबहादुर राय, नरेंद्र मोहन, चो. रामास्वामी और शशि शेखर के योगदान को भी पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा। कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में सोमवार को अकादमिक परिषद की बैठक में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में चार नए कोर्स के पाठक्रम पर मुहर लगाई गई। इसके अतिरिक्त विभाग में पूर्व में संचालित एमए-जेएमसी के पाठ्यक्रम को भी संशोधित करते हुए अपग्रेड किया गया।

विज्ञापन


रोजगार के पर्याप्त अवसरों पर जोर
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के निदेशक प्रो. प्रशांत कुमार ने बताया कि सत्र 2021-22 से जनसंपर्क एवं विज्ञापन के क्षेत्र में पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर को ध्यान में रखते हुए एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक रिलेशन एंड एडवरटाइजिंग पाठ्यक्त्रस्म शुरू हो रहा है। इसके साथ ही एक वर्षीय डिप्लोमा इन फिल्म प्रोडक्शन भी शुरू हो रहा है। इसमें छात्र-छात्राएं फिल्म में पटकथा लेखन, कैमरा संचालन, एक्टिंग, निर्देशन, संपादन का प्रशिक्षण प्राप्त कर फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े विभिन्न पक्षों की जानकारी प्राप्त कर फिल्म में अपना कॅरिअर बना सकेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मनप्रीत मर्डर केस: खूब पिलाई बीयर, फिर लोहे की रॉड से वार... आखिरी सांस तक ट्रक से कुचला, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्टिफिकेट कोर्स भी
एक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम मोबाइल जर्नलिज्म भी शुरू हो रहा है, जिसमें मोबाइल पत्रकारिता में सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही मीडिया क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को नवीन जानकारी प्राप्त कराने के लिए एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन फंक्शनल जर्नलिज्म भी शुरू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का तोहफा: बागपत में चौधरी चरण सिंह, महेंद्र सिंह टिकैत व शूटर दादी के नाम से जानी जाएंगी तीन सड़कें

नया चिंतन देने वाले पत्रकार भी पाठ्यक्रम में
एमए-जेएमसी के पाठ्यक्रम को अपग्रेड किया गया है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले और समाज को नई चिंतन और जागरूकता प्रदान करने वाले ख्यातिप्राप्त पत्रकारों को एमए-जेएमसी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed