देखिए- यहां क्रिकेट नहीं मुर्गों की लड़ाई पर लगता है सट्टा, छापेमारी में चार दबोचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के बेरखेड़ा जंगल स्थित खाली खेत में क्रिकेट नहीं बल्कि गुपचुप रूप से मुर्गे लड़ाकर सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने सूचना पाकर छापेमारी की तो दर्जनों युवक अपनी बाइकों और कार आदि को छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने चार युवकों एवं एक मुर्गे को कब्जे में लिया है।
थाना प्रभारी अजय चौधरी के मुताबिक कस्बे की पूर्व दिशा में दो किलोमीटर दूर स्थित बेरखेड़ा के जंगल में खाली खेत में बाजी लगाकर मुर्गे लड़ाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापेमारी की तो उस समय मुर्गे लड़ाने वाले दर्जनों युवक मेरठ एवं आसपास के क्षेत्र से आए हुए थे। यहां दर्शकों का हुजूम लगा हुआ था। पुलिस को देख युवक मुर्गों को लेकर कुछ बाइकें छोड़कर खेतों से फरार हो गए। मौके से चार युवकों को हिरासत में लिया है। ये आरिफ पुत्र मोहम्मद हमीद निवासी सद्दीकनगर मेरठ अशरफ पुत्र इशरत निवासी नंगला हरेरू फलावदा, वसीम पुत्र सलीम निवासी तारापुरी मेरठ एवं एक बहसूमा निवासी है।
पुलिस ने मौके से एक मुर्गा, आठ बाइक, एक मारुति वैन एवं एक ठेली एवं दो हजार चार सौ रुपये कब्जे में लिये है। हिरासत में लिये एक युवक ने बताया कि मुर्गा लड़ाने की प्रारंभिक बोली एक हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक चलती है। मुर्गे की आपस की लड़ाई काफी समय तक चल जाती है। हारने वाला मुर्गा बैठ जाता है। मैदान में डटे रहने वाले मुर्गे को विजय घोषित कर दिया जाता है। इसके बाद उस दांव लगाने वाले को राशि दी जाती है। थानाध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, बहसूमा निवासी युवक वहां बतौर दर्शक मौजूद था। इसलिए उसे छोड़ दिया है।
पढ़ें : सेक्स रैकेट की अफवाह, दो युवतियों ने खुद को किया कमरे में बंद, बखेड़ा
ऑनलाइन सट्टे की सूचना पर पुलिस का छापा
पुलिस को सूचना मिली कि सराय वाली गली में क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने का कारोबार चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने छापा मारा, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। पुलिस को सूचना मिली की सराय वाली गली में एक मकान में सट्टे का कारोबार चल रहा है। पुलिस को बताया गया था कि यहां पर क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। जिस पर दरोगा रामकुमार ने पुलिस फोर्स के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा, लेकिन वहां कुछ भी हाथ नहीं आ सका। बताया कि पुलिस को जो सूचना मिली वह आधी अधूरी थी। इसी गली में एक दुकान के अंदर शटर बंद कर सट्टा कराया जा रहा था। पुलिस ने मकान में दबिश दी, वहां से सट्टे का कारोबार करने वाला मौका देख फरार हो गया। जिस कारण पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/