फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   norcotics team raid in khairnagar meerut

खैरनगर में नारकोटिक्स टीम का छापा, दवा व्यापारियों में मची अफरा-तफरी

Sat, 01 Oct 2022 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
norcotics team raid in khairnagar meerut
खैरनगर में नारकोटिक्स टीम का छापा, 5 घंटे चली जांच
विज्ञापन

मेरठ। खैरनगर स्थित एसएम मेडिकोज पर शुक्रवार को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन)टीम ने छापा मारा। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई की वजह से व्यापारियों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा। टीम फर्म का एक बिल लेकर पहुंची थी जिसकी डिटेल नहीं मिली तो दवा व्यापारी के लेनदेन का रिकॉर्ड जब्त कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि अगस्त में गोरखपुर में खांसी की दवाई की 900 पेटी पकड़ी गई थी। यह सभी पेटी अवैध तरीके से गोरखपुर ले जाई जा रही थी। इन पेटियों का बिल मेरठ की एसएम मेडिकोज के नाम से कटा हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सीबीएन की पांच सदस्यीय जांच टीम खैरनगर स्थित एसएम मेडिकोज पर पहुंची और कंप्यूटर में बिल की डिटेल खंगाली।
विज्ञापन

जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने कहा कि सीबीएन टीम को छापे के दौरान स्थानीय पुलिस को साथ लेना चाहिए था। इसी के साथ उन्हें एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी जानकारी देनी चाहिए थी। बिना सूचना दिए इस तरह छापा मारना गलत है। व्यापारी अगर विरोध कर देते तो मामला बिगड़ सकता था। वहीं एमएस मेडिकोज के संचालक ने इसे रुटीन चेकिंग बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed