फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nivedita Singh becomes civil judge in Ayodhya

Meerut News: निवेदिता सिंह बनीं अयोध्या में सिविल जज

Mon, 08 Jan 2024 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 08 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nivedita Singh becomes civil judge in Ayodhya
निवेदिता सिंह अपने माता पिता के साथ। श्रोत परिजन
रामपुर मनिहारान। गोचर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. जेपी सिंह की बेटी निवेदिता सिंह की पहली पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सिविल जज के पद पर हुई है। इससे परिजनों में खुशी का माहौल है। परिवार के लोग इसे भगवान श्री राम का आशीर्वाद मान रहे हैं।
विज्ञापन

गोचर महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर डाॅ. जेपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित उप्र न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा 2022 का परिणाम 31 अगस्त को घोषित किया गया था। इसमें उनकी बेटी निवेदिता सिंह ने 19 वीं रैक हासिल की थी। निवेदिता सिंह ने 5 जनवरी को अपनी पहली पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ज्वाइन की है। निवेदिता सिंह की पहली पोस्टिंग मिलने पर मॉ. शांकुभरी देवी विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष व गोचर महाविद्यालय के प्रोफेसर डाॅ. वाईके शर्मा, प्राचार्य डाॅ. ओमकार सिंह, काॅलेज सचिव चौधरी तेज सिंह, प्रोफेसर डाॅ. चन्द्रशेखर, डाॅ. निकिता, डाॅ. राजबीर सिंह ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed