{"_id":"5f59e963368cab54f80876f1","slug":"nine-teachers-including-the-headmaster-have-been-suspended-in-baghpat-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्कूल पर लटका मिला ताला, शिक्षक थे गैरहाजिर, प्रधानाध्यापक समेत नौ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्कूल पर लटका मिला ताला, शिक्षक थे गैरहाजिर, प्रधानाध्यापक समेत नौ निलंबित
Thu, 10 Sep 2020 02:24 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
स्कूल पर ताला लगा मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में स्कूल से गैरहाजिर मिलने पर प्रधानाध्यापक समेत नौ शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। सवाल है कि आखिर परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था कैसे पटरी पर लौटे। शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को क्यों नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, बागपत के ग्रामीणों का दावा- 24 घंटे के भीतर गई पांच की जान, जांच शुरू
विज्ञापन
बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बृहस्पतिवार को गौरीपुर जवाहरनगर और लायन के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गौरीपुर के प्राथमिक विद्यालय पर ताला लटका मिला और लायन के विद्यालय में तीन शिक्षण अनुपस्थित मिले। बीएसए ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई कर गौरीपुर जवाहरनगर के प्रधानाध्यापक सहित नौ शिक्षकों को निलंबित किया। इस दौरान सरुरपुर गांव के विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था सही मिलने पर स्कूल के स्टॉफ को सम्मानित किया।
विज्ञापन
बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया उन्होंने बृहस्पतिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक गौरीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल अवधि में विद्यालय पर ताला लटका मिला। जिस पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य पांच शिक्षकों को निलंबित किया। इस दौरान लॉयन के प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में तीन शिक्षण गैर हाजिर मिले। इन तीनों शिक्षकों को भी निलंबित किया।
यह भी पढ़ें: मेरठ और बागपत में जहरीली शराब का कहर... 24 घंटे में तीन की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
वहीं सरूरपुर के प्राथमिक विद्यालय में ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था सही मिली। सभी शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कराते और विद्यालय के पूर्व के कार्य पूरे करने में मशगूल मिले। जिस पर विद्यालय के स्टॉफ को पेन भेंट कर सम्मानित किया। बताया कि नियमित चेकिंग अभियान चलाकर शिक्षण में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/