फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five people died after consuming poisonous liquor in a village in Baghpat within 24 hours

जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, बागपत के ग्रामीणों का दावा- 24 घंटे के भीतर गई पांच की जान, जांच शुरू

Thu, 10 Sep 2020 11:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Five people died after consuming poisonous liquor in a village in Baghpat within 24 hours
मौके पर पहुंचे एडीएम - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत और मेरठ जनपद में फिर से जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है। मेरठ के गांव मीरपुर जखेड़ा में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। उधर, बागपत में चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में भी जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि श्याम लाल (40 वर्ष) पुत्र तिलकराम बुधवार रात को शराब पीकर घर आया था। गुरुवार तड़के चार बजे उसकी मौत हो गई। जबकि परिजनों का कहना है कि साधारण मौत हुई है। घटना की जानकारी लगने पर डीएम सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना - 1
मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर जखेड़ा में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव के लोगों में कोहराम मचा है। जहरीली शराब से मरने वाले दोनों व्यक्ति एक-दूसरे के दोस्त थे। वहीं, पुलिस अधिकारी जहरीली शराब से मौत की बात को सिरे से खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन


मीरपुर जखेड़ा गांव निवासी 38 वर्षीय जगपाल पुत्र धीर सिंह और 40 वर्षीय पवन पुत्र नरपत दोस्त थे। परिजनों के मुताबिक, दोनों ही व्यक्ति मजदूरी का काम करते थे। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम पवन और जगपाल ने गांव में अवैध शराब का धंधा करने वाले एक व्यक्ति से शराब खरीदकर शराब पार्टी की थी। जिसके बाद दोनों अपने- अपने घरों पर जाकर सो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार की सुबह से ही दोनों की हालत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए शाम के समय मेरठ स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उपचार के दौरान दोनों दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद सुबह गांव में पहुंचीं सीओ सरधना आरपी साही और जानी थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों के शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाना चाहा, तो दोनों मृतकों के परिवारों ने इसका विरोध किया। इसके बाद पुलिस के समझाने पर दोनों के परिजनों ने शवों को पुलिस को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

वहीं, जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने मामले में जांच की बात कहते हुए जहरीली शराब से मौत की बात से इनकार किया है। मृतक पवन के परिवार में जहां पत्नी गुड्डी सहित तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। वहीं जगपाल के परिवार में पत्नी सहित एक बेटी और तीन बेटे हैं। घटना के बाद पुलिस ने गांव में अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना - 2
बागपत में चमरावल गांव के ग्रामीणों का दावा है कि पिछले 24 घंटे में गांव के पांच लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी हैं। शराब से मौत की जानकारी मिलते ही डीएम शकुंतला गौतम व एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा भी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की, मृतक के परिजनों का कहना है कि साधारण मौत हुई है। वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 24 घंटे में गांव में शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो चुकी हैं। मृतक का पोस्टमार्टम होना चाहिए और अवैध शराब की बिक्री कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं डीएम ने ग्रामीणों की बात मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी। पुलिस अधिकारी चमरावल गांव में भी ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: चिल्लाते रहे बेबस पिता, हंसते रहे बदमाश, खौफनाक थी वारदात, देखिए तस्वीरें

उधर, नाराज ग्रामीण मुरादनगर मार्ग पर एकत्र हो गए। इस दौरान गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस पूरे मामले में एडीएम अमित कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed