फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nine lakh people did not get the second vaccine in the district

जिले में नौ लाख लोगों ने नहीं लगवाया दूसरा टीका

Sun, 29 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nine lakh people did not get the second vaccine in the district
जिले में नौ लाख लोगों ने नहीं लगवाया दूसरा टीका
विज्ञापन

बिजनौर। बेशक जिले में साढ़े 12 लाख से अधिक लोगों ने टीकाकरण करा लिया हो, लेकिन पहला टीका लगवाने वाले नौ लाख लोगों ने दूसरा टीका लगवाने में जागरूकता नहीं दिखाई। पहली और दूसरी डोज लगवाने वालों के बीच नौ लाख से अधिक लाभार्थियों का अंतर है। जबकि दूसरा टीका लगवाने के लिए विशेष रूप से शनिवार का दिन निर्धारित कर काउंटर लगवाए जा रहे हैं।
शासन ने शुरुआती दौर में जिले के लगभग 17 लाख लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बिजनौर में 27 अगस्त की रात तक कुल 12 लाख 60 हजार 579 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें पहली डोज लगवाने वालों में दस लाख 81 हजार 743 हैं, जबकि दूसरी डोज सिर्फ एक लाख 78 हजार 836 लोगों ने ही लगवाई है। पहले टीके के प्रति लोगों ने अधिक जागरूकता दिखाई। ऐसा कोरोना के चरम पर होने के के कारण लोगों में भय भी माना जा रहा है। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण कम हुआ तो लोग टीके के प्रति भी लापरवाह हो गए। 1260579 में से पहला टीका लगवाने में जागरूकता दिखाने वाले 1081743 लोगों ने दूसरा टीका लगवाने में अब तक कोई रुचि नहीं दिखाई है। अभी तक सिर्फ 178836 लोगों ने ही दूसरा टीका लगवाया है। 9 ला दो हजार 907 लोग टीका लगवाने अभी तक केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं। जबकि दूसरे टीके के लिए विशेष रूप से शनिवार का दिन भी निर्धारित किया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार 27 अगस्त की रात तक लगभग 12 लाख 60 हजार 579 लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है। दस लाख 58 हजार 642 लोगों ने कोविशील्ड और दो लाख 1937 लोगों ने कोवैक्सीन लगाई है। अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों के प्रतिरक्षित होने वाले आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 हजार 892, अन्य विभागों में कार्यरत फ्रंटलाइन वर्कर 25 हजार 718, युवा वर्ग में शामिल 18 से 44 साल वाले छह लाख 15 हजार 605, वरिष्ठ नागरिक 45 से 60 वर्ष तक के तीन लाख 82 हजार 578 तथा 60 साल से ऊपर के वृद्धों में दो लाख 11 हजार 786 लोगों ने स्वयं को सुरक्षा का टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि दूसरा टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर काफी लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को विशेष रूप से केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। टीकों की भी कमी नहीं है।
जनपद कुल डोज लगी पहली डोज दूसरी डोज
बिजनौर 1260579 1081743 178836
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed