फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nilgai hit two students in Bhawanpur of Meerut and one died on the spot

दर्दनाक: नीलगाय से हुई जोरदार टक्कर, छात्र की मौके पर मौत, 10वीं की परीक्षा देने जा रहा था उजागर

Wed, 06 Mar 2024 02:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Mar 2024 02:55 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में दो छात्रों की नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मामूली चोटिल हुआ है। बताया गया कि छात्र 10वीं की परीक्षा देने जा रहा था।

विज्ञापन
Nilgai hit two students in Bhawanpur of Meerut and one died on the spot
छात्र का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को नीलगाय की टक्कर से एक 10वीं के छात्र की मौत हो गई। वह परीक्षा देने जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उसे नीलगाय ने टक्कर मारी। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बताया गया कि गांव अब्दुल्लापुर स्थित जागीर मोहल्ला निवासी दसवीं का छात्र उजागर (18) पुत्र महिपाल बुधवार की सुबह अपने साथी सलीम बक्सर निवासी के साथ बाइक पर परीक्षा देने के लिए परीक्षितगढ़ क्षेत्र के परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में जा रहा था। जब वे भावनपुर थाने से कुछ ही कदम की दूरी पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दलित राजनीति के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए मंत्री अनिल कुमार, एनडीए ने पश्चिमी यूपी में चला बड़ा दांव

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में बाइक सवार उजागर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र सलीम मामूली रूप से चोटिल हो गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, उजागर की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां पूनम सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: जयंत ने अनिल के सहारे चला ये बड़ा दांव, बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की है तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed