{"_id":"645b004bc9e6e1a96304ad46","slug":"nikay-chunav-meerut-poling-parties-start-to-reach-at-booths-voting-tomorrow-2023-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav Meerut: पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, मतदान कल, 763 प्रत्याशी हैं मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav Meerut: पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, मतदान कल, 763 प्रत्याशी हैं मैदान में
Wed, 10 May 2023 08:08 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 10 May 2023 08:08 AM IST
सार
मेरठ में कल्याणी 10 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है आज प्रत्येक बूथ के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन
Meerut News
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता कल अपने अपने क्षेत्र के बूथों पर जाकर मतदान करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं आज विक्टोरिया पार्क, शहीद स्मारक से पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
प्रत्याशियों की 11 मई 2023 को अग्नि परीक्षा होगी। 13 मई को नतीजे आएंगे। मेरठ में दूसरे चरण में गुरुवार सुबह 7:00 बजे से मतदान होगा। नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद पर 15, पार्षद पद पर 522, दोनों नगर पालिकाओं (मवाना व सरधना) में अध्यक्ष पद पर 27, सदस्य पद पर 237 व नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 141 और सदस्य पद पर 763 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बागपत जनपद में भी दूसरे चरण के तहत 10 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होनी शुरू हो गई हैं।