{"_id":"6455e312ecd62559d4087a15","slug":"nikay-chunav-congress-candidate-in-meerut-asking-for-votes-by-e-rickshaw-while-eating-roti-in-hand-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav Meerut: कांग्रेस उम्मीदवार पति ने हाथ में रोटी लेकर खाते हुए ई-रिक्शा से मांगे वोट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav Meerut: कांग्रेस उम्मीदवार पति ने हाथ में रोटी लेकर खाते हुए ई-रिक्शा से मांगे वोट, वीडियो वायरल
Sat, 06 May 2023 10:52 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 06 May 2023 10:52 AM IST
सार
मेरठ के किठौर क्षेत्र में इन दिनों कांग्रेस प्रत्याशी के पति का अनोखे अंदाज में वोट मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्याशी हाथ में रोटी लेकर खाते हुए ई रिक्शा में सवार होकर वोट मांग रहे हैं। पढ़े पूरी खबर।
विज्ञापन
रोटी खाते हुए वोट मांगने निकले कांग्रेस उम्मीदवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में महापौर और पार्षद के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार थमने तक प्रत्येक पार्टी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे थे। इसके लिए सभी ने प्रचार भी किया और प्रचार के लिए नए नए पैंतरे भी अपनाए। इसी क्रम में किठौर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के पति ने अनोखे अंदाज में प्रचार किया। किठौर में कांग्रेस उम्मीदवार समा सरताज के पति सरताज एक ई रिक्शा में सवार हैं और वह हाथ में रोटी लेकर खा रहे हैं। रोटी खाते हुए ही वह क्षेत्र में वोट मांग कर लोगों से जीत दिलाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, सात मई तक फिर बिगड़ सकता है मौसम,पढ़ें-ताजा खबरें
विज्ञापन
बता दें कि मेरठ में महापौर और पार्षद के चुनाव के लिए ईवीएम की जांच पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियों की ट्रेनिंग भी खत्म हो गई। 9 मई से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। नगर निगम में एक महापौर और 90 वार्डों में पार्षद का चुनाव होना है। जो ईवीएम से होगा। दोनों नगर पालिका मवाना, सरधना और 13 नगर पंचायत में अध्यक्ष व सदस्य का चुनाव बैलेट पेपर से होना तय है।
विज्ञापन
272 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाया। सीसीटीवी कैमरे लगने के साथ इन सभी जगह पर प्रशासन वीडियोग्राफी भी कराएगा। सभी पोलिंग पार्टियों को विक्टोरिया पार्क से भेजा जाएगा। 11 मई को मतदान और 13 मई 2023 को मतगणना है।