फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nikay Chunav 2023: How should be the mayor of Meerut.. City's advocates kept their views in Amar Ujala Samvad

Nikay Chunav 2023: मेरठ का महापौर कैसा हो..शहर के अधिवक्ताओं ने अमर उजाला संवाद में रखे विचार

Sat, 29 Apr 2023 04:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Apr 2023 04:08 PM IST
सार

निकाय चुनाव 2023 में चुने जाने वाले महापौर और पार्षदों की क्या भूमिका हो इस पर अमर उजाला ने शहर के अधिवक्ता गणों से  बातचीत की। अधिवक्ताओं का कहना है कि शहर को कर्मठ और शिक्षित महपौर और पार्षदों की जरूरत है न कि भ्र्ष्टाचार करने वालों की।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: How should be the mayor of Meerut.. City's advocates kept their views in Amar Ujala Samvad
अधिवक्ता संवाद करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नगर निगम की सरकार कैसी हो और चुने जाने वाले महापौर व सभासदों की जनता के प्रति क्या भूमिका हो,  शहर के विकास और नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने में चुने जाने वाले महापौर और पार्षदों की क्या भूमिका हो इस पर अमर उजाला ने शहर के अधिवक्ता गणों से  बातचीत की। अधिवक्ताओं ने जहां नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चिंता जताई वहीं भविष्य में चुने जाने वाले महापौर और पार्षदों को एक समानता के साथ शहर का विकास करने की भी नसीहत दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जनता हित में काम करें महापौर व पार्षद
सुधीर पुंडीर एडवोकेट ने कहा कि मेरठ शहर को अब ट्रिपल इंजन की सरकार की जरूरत है। असुमन गुप्ता एडवोकेट का कहना है कि कि नगर निगम सरकार को महिलाओं के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनानी चाहिए। नई सरकार से सभासदों को अपने हित त्याग कर जनता हित में काम करना चाहिए। राजनीतिक दलों को समाज में जाति धर्म का जहर नहीं बोलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े-लिखे हों महापौर या पार्षद
महेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट महापौर हो या फिर पार्षद सभी पढ़े लिखे ही चुने जाने चाहिए। नगर निगम में भ्रष्टाचार की स्थिति सभी के सामने हैं इसको मिटाया जाना बेहद जरूरी है।

नितेश यादव एडवोकेट ने कहा कि महापौर और पार्षदों का शहर के विकास का विजन होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed