फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nigam will take action against encrochment

अतिक्रमण पर कानून को निगम सरकार की मुहर का इंतजार

Sun, 09 Apr 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
nigam will take action against encrochment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अतिक्रमण के खिलाफ बनाए गए कानून को नगर निगम की मुहर का इंतजार है। अगर निगम बोर्ड में अतिक्रमण के खिलाफ कानून पर मुहर लग जाए तो शहर की सड़कों को बार-बार अतिक्रमण मुक्त कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि कानून में अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगाने का प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन

सड़कों पर अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है। जहां सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे हो रहे हैं, वहीं जनता जाम से  परेशान है। प्रदेश की नई सरकार ने सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जारी किया है। जिसका असर देखने को भी मिल रहा है। पिछले तीन सप्ताह से लगातार शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। माना जा रहा है कि अगर नगर निगम बोर्ड अतिक्रमण के खिलाफ कानून को पास कर दे तो सरकारी मशीनरी को बार-बार अतिक्रमण नहीं हटाना पड़ेगा।
विज्ञापन


सरकार लगा चुकी है मुहर 
नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बनाई गई उप नियमावली को पिछले साल 16 दिसंबर की बोर्ड बैठक में रखा गया था। इससे पहले प्रदेश सरकार इस कानून पर अपनी मुहर लगा चुका है। लेकिन नगर निगम बोर्ड ने यह पास नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है कानून
उप नियम के अंतर्गत किसी भी नागरिक को सड़क, सड़क पटरी, नाला पटरी अथवा अन्य सरकारी भूमि पर अपने वाहन खड़ा करने, स्थाई या अस्थाई अन्य तरीके से अतिक्रमण करने पर प्रतिवर्ग फीट प्रतिदिन की दर से आर्थिक दंड का भुगतान करना होगा। इतना ही नहीं अगर किसी के पास एक वाहन है और उस वाहन को खड़ा करने के लिए आवास के भीतर स्थान नहीं है तो ऐसे भवन स्वामियों को छह माह के भीतर वाहन को अपने भवन के अंदर खड़ा करने की व्यवस्था करनी होगी। नियम का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई भी होगी। 


करनी होगी पार्किंग की व्यवस्था
उप नियम के अंतर्गत किसी भी नर्सिंग होम, होटल, बैंक्वेट हॉल, मैरिज होम, बैंक और अन्य व्यवसायिक संस्थानों को वाहन पार्किँग की व्यवस्था करनी होगी। अगर इनके सामने सड़क पर वाहन खड़े पाए जाते हैं तो संस्थान से ही प्रत्येक वाहन प्रतिदिन की दर से जुर्माना वसूला जाएगा। 

ये लगेगा जुर्माना
अतिक्रमण -    जुर्माना प्रति वर्ग फीट की दर से प्रतिदिन
फड़ लगाकर              10
सामान रखना             10 
खोका                          20
दो पहिया वाहन           10
तीन पहिया वाहन         15
चार पहिया वाहन          20
चार पहिया से अधिक      30
स्थाई अतिक्रमण            50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed