फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nigam made plan for hordings in city

आचार सहिता लगने से पहले ही शुरू होगा राजनीतिक दलों के हॉर्डिंग के खिलाफ अभियान

Fri, 07 Jan 2022 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
nigam made plan for hordings in city
अवैध होर्डिंग हटाएगा निगम, कमेटी गठित
विज्ञापन

मेरठ। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले ही नगर निगम शहर में अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान की तैयारी कर ली है। इसके लिए कमेटी गठित की गई है। शहर में जगह-जगह लगे सियासी दलों के ऐसे होर्डिंग हटाए जाएंगे। नगरायुक्त मनीष बसंल ने इस संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शहर को तीन जोन में बांटकर अभियान के निर्देश दिए। आचार संहिता लगते ही 24 घंटे में शहर में कहीं भी ये होर्डिंग नहीं दिखेंगे।
दरअसल, महानगर में अवैध होर्डिंग की भरमार है। चुनाव नजदीक आते ही मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक अवैध होर्डिंग लगा दिए गए हैं। अवैध होर्डिंग से निगम को प्रतिमाह लाखों का नुकसान हो रहा है। नगर निगम की बोर्ड बैठकों में अवैध होर्डिंग का मामला लगातार उठता रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर भले ही रैपिड रेल का काम चल रहा हो, लेकिन मार्ग पर बीओटी ठेकेदार ने होर्डिंग लगाने बंद नहीं किए हैं। इसी प्रकार बीओटी चौराहों का भी यही हाल है। ठेकेदारों के दबाव में निगम ने अब तक ऐसे मामलों में कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अपर और सहायक नगरायुक्तों की निगरानी में हटेंगे होर्डिंग
नगरायुक्त मनीष बंसल ने शहर को तीन जोन में बांटते हुए अवैध और सियासी दलों के होर्डिंग हटाने के लिए कमेटी गठित की है। इसमें अपर नगरायुक्त ममता मालवीय, सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह, इंद्रविजय सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी दलों का पोस्टर बैनर नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed