फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NIA raids in many houses of Radhna village in Meerut, Pistol and hand grenade recovered

बड़ी कार्रवाई: एनआईए का मेरठ के किठौर में छापा, दो घरों में ली गई तलाशी

Tue, 05 Oct 2021 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Oct 2021 02:56 PM IST
सार

किठौर थानाक्षेत्र में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राधना गांव में सुबह तीन बजे और दोपहर 1:00 बजे छापेमारी की।

विज्ञापन
NIA raids in many houses of Radhna village in Meerut, Pistol and hand grenade recovered
छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर छापेमारी की है। जानकारी मिली है कि एनआईए ने किठौर थाना क्षेत्र के कई घरों में छापेमारी की। हालांकि पुलिस इस मामले में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर रही है। बताया गया है कि यहां किठौर थाना क्षेत्र के राधना गांव में एनआईए ने रात से ही डेरा डाला हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राधना गांव में सुबह तीन बजे और दोपहर 1:00 बजे खिलाफत और भूरे के घर पर छापा मारा। बताया गया कि एनआईए को दोनों आरोपी फरार मिले। 
विज्ञापन


एनआईए पहले भी क्षेत्र में छापेमारी कर चुकी है। बता दें कि हथियार सप्लाई करने के मामले में मेरठ हमेशा एनआईए के निशाने पर रहता है। मेरठ से हथियार सप्लाई करने के कई मामले सामने आ चुका है। आरएसएस नेता की हत्या के मामले में भी मेरठ से हथियार सप्लाई किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह मंजर: पत्नी पिंकी बोली, मैं जिंदा क्यों हूं और काट ली गर्दन, गहराया कारोबारी की आत्महत्या का राज

कई मामले आ चुके सामने
पंजाब में आरएसएस नेता रविंदर गोसाई की हत्या के मामले में भी 2016 में मेरठ से ही हथियार सप्लाई हुए थे। इससे पहले घंटाघर पर एक होटल में अवैध हथियार खरीदने के लिए पंजाब से कई लोग आए थे। 
इस मामले में भी एनआईए और पंजाब पुलिस ने मेरठ से कई लोगों को हिरासत में लिया था। उसके बाद मेरठ से एनआईए की टीम कई लोगों को उठाकर ले गई और पूछताछ भी की। इसके अलावा किठौर क्षेत्र के कई गांव में एनआईए की टीम ने छापा मारकर कई युवकों को उठाकर पूछताछ की थी।

यहां चलता है अवैध हथियार बनाने का धंधा
बता दें कि मेरठ के किठौर, सरधना, मवाना, हस्तिनापुर, रोहटा, सरूरपुर और लिसाड़ीगेट में अवैध हथियार बनाने का धंधा चलता है। जिसका कई बार मेरठ पुलिस खुलासा कर चुकी है। दिल्ली पुलिस भी कई बार मेरठ में बने अवैध हथियार बरामद कर चुकी है। खालिस्तान समर्थकों को भी मेरठ से अवैध हथियारों की सप्लाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed