फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence of employees has exposed in District Hospital after patient did not get the stretcher

यूपी: जिला अस्पताल में फिर लापरवाही, नहीं मिला स्ट्रेचर, रास्ते में गिरकर मरीज हुआ बेहोश

Fri, 01 Nov 2019 11:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Nov 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Negligence of employees has exposed in District Hospital after patient did not get the stretcher
जिला अस्पताल में बेहोश हुआ मरीज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिला अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने से पैदल एक्सरे कराने जा रहा मरीज रास्ते में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। लोगों के हंगामा करने के बाद कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर आए और मरीज को भर्ती कराया।

विज्ञापन


वाकया गुरुवार दोपहर करीब एक बजे का है। कंकरखेड़ा निवासी अल्लामेहर परिजनों के साथ जिला अस्पताल चिकित्सक को दिखाने आए थे। उन्हें कई दिनों से पेट में दर्द की समस्या थी। ओपीडी चिकित्सक ने उन्हें पेट का एक्सरे कराने की सलाह दी। एक्सरे यूनिट ओपीडी से कुछ दूरी पर स्थित है। इसके बाद मरीज को एक्सरे यूनिट तक ले जाने के लिए परिजनों ने स्ट्रेचर तलाश किया। स्ट्रेचर नहीं मिलने पर परिजन अल्लामेहर को पैदल ही ले जाने लगे। थोड़ी दूर चलने के बाद मरीज बेहोश होकर गिर गया। यह देखकर वहां लोग जमा हो गए। उन्होंने अस्पताल व्यवस्था पर सवाल उठाए। हंगामे की सूचना पर कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और स्ट्रेचर लेकर आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: मेरठ मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज की मौत, तीन डॉक्टरों पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रेचर न मिलना आम बात
बाद में होश आने पर मरीज का एक्सरे कराया गया। जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर अक्सर तीमारदार मरीजों को हाथों पर लिए नजर आते हैं, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।

मामले की जांच होगी
इस संबंध में प्रमुख अधीक्षक डॉ. वीके बंसल ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। हालांकि अस्पताल में पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर उपलब्ध हैं। अगर ऐसा कोई मामला हुआ है तो जांच कराई जाएगी। जिस भी कर्मचारी की लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed