फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nauchandi Fair ends contractor switches off the lights.

Meerut News: नौचंदी मेला खत्म, ठेकेदार ने बंद की लाइट

Wed, 17 Jun 2026 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Nauchandi Fair ends contractor switches off the lights.
- दुकानदारों ने समेटना शुरू किया अपना सामान
विज्ञापन

- प्रशासन के जल्द मैदान खाली करने के निर्देश
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नौचंदी मेला समाप्त हो गया है। ठेकेदार ने मेले की लाइट बंद कर दी। जिसके कारण मेले में अंधेरा छा गया। दुकानदारों ने अपनी सोलर लाइट के माध्यम से रोशनी की। प्रशासन ने सभी दुकानदारों को दुकानों का सामान समेटने के निर्देश दिए हैं।
ऐतिहासिक नौचंदी मेला प्रतिवर्ष लगता है। इस बार मेले का आयोजन जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला पंचायत ने किया। एक माह तक चले नौचंदी मेले में भारी भीड़ रही। मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को ही पुलिस व जिला प्रशासन ने बुधवार से मेले की लाइट बंद करने का ऐलान कर दिया था। दिन भर लाइट ठेकेदार के कर्मचारी मेले में लगी लाइटों को उतारने में जुटे रहे। रात्रि में मेले को ठेकेदार की तरफ से विद्युत आपूर्ति नहीं की गई। सभी दुकानदार अपना-अपना सामान समेटने में जुटे हैं।
विज्ञापन

पुलिस लगातार अनाउंस करके दुकानदारों को मेला मैदान खाली करने का निर्देश दे रही है। उधर मेला बंद होने के बाद भी दिन व रात में मेला परिसर में काफी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार सलीम अहमद, विनय कपूर ने कहा कि दुकानों का सामान समेटने में समय लगता है। लाइट न होने से सामान पैकिंग में भी दिक्कत आ रही है। सभी दुकानदार एक-दो दिन में सामान समेटकर चले जाएंगे।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed