फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nauchandi Express train reached Meerut Railway Station late by 4.15 hours

Nauchandi Express Train: सवा चार घंटे देरी से पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस, यात्रियों को हुई बड़ी परेशानी

Sat, 18 Nov 2023 03:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Nov 2023 03:53 PM IST
सार

Nauchandi Express Train : नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय से चार घंटा 15 मिनट देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को बड़ी परेशानी हुई।

विज्ञापन
Nauchandi Express train reached Meerut Railway Station late by 4.15 hours
नौचंदी एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार को 4:15 घंटे देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के लेट होने के कारण दैनिक यात्रियों और सरकारी दफ्तरों में जाने वाल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें ट्रेन छोड़कर अन्य साधनों से गंतव्य जाना पड़ा।

विज्ञापन


शनिवार को नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटा 15 मिनट देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन रोजाना सुबह 7:30 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंचती है। लेकिन शनिवार को 4:15 घंटे लेट 11:42 पर सिटी स्टेशन पर पहुंची। तब तक इस ट्रेन के जरिए मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जाने वाले के अधिकांश दैनिक यात्री अन्य साधनों से निकल चुके थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काम की खबर: तीन महीने रद्द रहेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को होगी परेशानी, जानें- क्या है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन का मेंटेनेंस अब प्रयागराज में ही होता। मेंटेनेंस में देरी होने के कारण शुक्रवार शाम को प्रयागराज संगम से ही ट्रेन डेढ़ घंटा देरी से चली थी। प्रयागराज संगम से नौचंदी 5:50 पर चलती है जो शुक्रवार को 7:20 पर सहारनपुर के लिए रवाना हुई थी। देरी से चलने के कारण ट्रेन प्रत्येक स्टेशन पर लेट होती चली गई। इसी कारण मेरठ स्टेशन पर 4:15 घंटा लेट पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगी ये कहानी: इश्क का ऐसा भूत सवार, प्रेमी के खातिर कर डाला ये कांड, आखिर खुल गया राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed