फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Talent Search Examination on 13

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 13 को

Mon, 07 Dec 2020 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
National Talent Search Examination on 13
मेरठ। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 2020-21 और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2021-22, इस बार 13 दिसंबर को आयोजित होगी। दोनों परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी www.entdata.in पर उपलब्ध है। टोल फ्री नंबर 1800 180 5311 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा जिला स्तर पर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा सुबह 8 से 11 बजे तक होगी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कक्षा आठ में पढ़ने वाले वह विद्यार्थी आवेदन कर सकते थे, जो कि राजकीय, सहायता प्राप्त और निकायों के विद्यालय में पढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा 10 में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते थे, चाहे वह किसी भी विद्यालय में पढ़ते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed