फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nashe mein dhut yuvakon ne machaaya utpaat, maarapeet kee

नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, मारपीट की

Mon, 22 Feb 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
nashe mein dhut yuvakon ne machaaya utpaat, maarapeet kee
नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, मारपीट की
विज्ञापन

- घर के बाहर लघुशंका करने से रोकने पर की तोड़फोड़
- पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र में रविवार देर रात नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। एक घर के बाहर लघुशंका और गाली गलौच करने से रोकने पर उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया और जमकर मारपीट की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस स्ट्रीट पर चिराग बिंदल का परिवार रहता है। रविवार देर रात चिराग के घर के सामने एक गाड़ी में कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो युवक गाड़ी से उतरकर घर के दरवाजे पर लघुशंका करने लगे। तभी उनमें गली गलौच होने लगी। बताया जाता है कि चिराग और उनके परिवार के कुछ लोग भी बाहर आ गए। उन्होंने युवकों को वहां से आगे जाने के लिए कहा तो वह अभद्रता पर उतर आए। गाड़ी सवार युवक भी बाहर निकल आए। वे मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना देने का प्रयास किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद चिराग सीधे सदर बाजार थाने आ गए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। तीनों से पूछताछ की जा रही है। चिराग का कहना है कि उनके घर के सामने एक होटल है। वहां हर रोज शराब के नशे में युवक अभद्रता और मारपीट करते हैं। आरोप है होटल संचालक हंगामा करने वालों का ही साथ देता है। सदर बाजार पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। आरोपियों के नाम आकिब, हरिओम और मोहित बताए जा रहे हैं, जो मोदीनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed