फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nanu Gangnahar wall colasps, some and ssp reach out the spot

Meerut: नानू गंग नहर के नवनिर्मित पुल के संपर्क मार्ग की दीवार धंसी, कटान जारी, SDM और SSP ने किया निरीक्षण

Sun, 09 Jul 2023 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jul 2023 02:38 PM IST
सार

मेरठ मेरठ में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश जारी है बारिश के कारण सरधना में मेरठ करनाल हाईवे पर नानू गंग नहर पर नवनिर्मित पुल के संपर्क मार्ग की दीवार थक गई दीवार के आसपास लगातार मिट्टी का कटान जारी है।

विज्ञापन
Nanu Gangnahar wall colasps, some and ssp reach out  the spot
एसडीएम जागृति अवस्थी व तहसीलदार नटवर सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 बरसात में मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गंगनहर पर नवनिर्मित पुल के संपर्क मार्ग की दीवार धंस गई है। बारिश में गंगनहर में जलस्तर बढ़ने से पुराने और नए पुल के बीच की मिट्टी का कटान हो गया है। इसके चलते पुल की दीवार तिरछी हो गई और सड़क में दरार आ गई है। इस मार्ग पर कांवड़ियों की आवाजाही भी है। हाल ही में गंगनहर पुल का निर्माण कराया गया है। लापरवाही के चलते हादसा होने की आशंका बनी हुई है। जानकारी लगने पर डीएम व एसएसपी ने भी मौके पर निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


रविवार सुबह से भी बारिश जारी है ऐसे में मिट्टी का कटान जारी है। जिसके बाद बारिश के दौरान एसडीएम जागृति अवस्थी व तहसीलदार नटवर सिंह ने मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। लगातार बारिश से मिट्टी बह रही है। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मेरठ-करनाल हाईवे को छह लेन बनाने कार्य किया जा रहा है। मेरठ से शामली तक हाईवे पर सात पुलों का निर्माण हो चुका है। ऐसे में मानसून की पहली बारिश में ही नानू गंगनहर के नए और पुराने पुल के बीच मिट्टी का कटान हो गया, जिससे नवनिर्मित गंगनहर पुल के संपर्क मार्ग की दीवार की तिरछी हो गई और सड़क में दरार आ गई।

इसके बलावा मेरठ-करनाल हाईवे पर शुभारंभ से पहले ही भारी खामियां सामने आ रही हैं। कांवड़ पटरी मार्ग की तरफ से मिट्टी कटान के चलते नीचे बैठ रही है। झील होने पर पुल पर बनी दीवार भी खिसकनी शुरू हो गई है। करीब छह माह पहले भी भूनी ओवरब्रिज की दीवारों में भी दरार आ गई थी। निर्माण की अनियमितता सामने आने पर दोबारा से लिंटर डाला था। कांवड़ यात्रा के दौरान पुल पर खिसकी दीवार के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

मैं खुद मौके पर गया था। कई लोगों से जानकारी ली गई। दीवार धंसी है, जिसे जिला प्रशासन जल्द ठीक कराएगा। कांवड़ियों को कोई परेशानी नहीं होगा। एसडीएम सरधना को लगाया गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा और उनके जाने वाले रास्ते को कोई रुकावट नहीं आएगी। - दीपक मीणा, जिलाधिकारी मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed