फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Four migrant workers have been found corona positive in the city today

Corona Update: थम नहीं रहा कोरोना का कहर, आज इन तीन जिलों में मिले पांच नए मरीज

Fri, 22 May 2020 07:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 May 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, Four migrant workers have been found corona positive in the city today
मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते छह दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। शुक्रवार शाम को आई 136 सैंपल की जांच रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। 

विज्ञापन


डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि चारों प्रवासी श्रमिक हैं जो बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के क्वारंटाइन केंद्र में भर्ती हैं। इनमें से तीन मुंबई से और एक अहमदाबाद से आया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर में मिले कोरोना के तीन नए मरीज, लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या, अब तक इतने हुए ठीक
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जनपद में अब कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हो गई है। इनमें से 24 ठीक हो चुके हैं। जबकि 16 का उपचार किया जा रहा है। 16 सक्रिय मरीजों में से 13 प्रवासी श्रमिक है।


उधर, बागपत जिले में कैंसर का एक और मामला सामने आया है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने इसकी पुष्टि की है। ढिकौली गांव का कैंसर पीड़ित किसान प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला। पीड़ित जीटीबी दिल्ली में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सैनिटाइज कराने की तैयारी कर ली। परिवार के सदस्यों का भी सैंपल लिया जाएगा। ढिकौली गांव का 45 वर्षीय किसान कैंसर से पीड़ित है।

वहीं सहारानपुर में भी एक और कोरोना पॉजिटव मिला। अब जनपद में एक्टिव केस 29 हो गए हैं। शुक्रवार को मिला कोरोना पॉजिटिव प्रवासी कामगार हैदराबाद से आया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed