फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar UP News: Divorced after marriage after sexual assault attacked on a girl

यूपी: दस साल की बालिका से दुष्कर्म, फिर निकाह के बाद दे दिया तलाक, ये है पूरा मामला

Sat, 22 Aug 2020 04:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 22 Aug 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar UP News: Divorced after marriage after sexual assault attacked on a girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दस साल की बालिका के साथ बहन के देवर ने दुष्कर्म किया, उसके बाद परिजन ने दबाव बनाकर दुष्कर्मी के साथ ही उसका निकाह करा दिया। आरोप है कि ससुराल में ससुर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। सात माह बाद तीन तलाक देकर उसके मायके भेज दिया गया। तलाक मिलने के बाद बालिका ने चाइल्ड लाइन को शिकायत की। शुक्रवार को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बुढ़ाना कोतवाली पहुंची और इंस्पेक्टर से आरोपियों के खिलाफ केस कराने की मांग की।

विज्ञापन

 
बालिका बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी पूनम सिंह ने बताया कि बालिका के पिता नहीं है। फरवरी माह में उसका निकाह दुष्कर्म के आरोपी शामली के गांव चंदनपुरी निवासी उसकी बड़ी बहन के देवर के साथ करा दिया था। 
विज्ञापन


बालिका का कहना है कि उसके साथ सास की रजामंदी से वृद्ध ससुर ने भी दुष्कर्म किया। बड़ी बहन विरोध करती, तो दिनभर दोनों बहनों को एक कमरे में बंद कर रखा जाने लगा। पूनम सिंह ने बताया कि चार अगस्त को कथित शौहर व ससुर बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचे, कुछ लोगों के सामने बालिका को तलाक देकर वहीं छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सबूत मिटाने के लिए जला दी करोड़ों की किताबें, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल, जांच में खुलेंगे गहरे राज

चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ने बताया कि उन्होंने बच्ची व उसके परिजनों से पूछताछ कर ली है। सोमवार को सक्षम अधिकारी के समक्ष बयान कराकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। 

इंस्पेक्टर बुढ़ाना केपी सिंह का कहना है कि बच्ची व उसके परिजन सोमवार को आएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed