{"_id":"5c87efd0bdec22143f75703e","slug":"muzaffarnagar-swindle-ten-lakhs-from-nri-couple-in-germany-police-is-taking-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी में रह रहे एनआरआई दंपती से दस लाख की ठगी, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मनी में रह रहे एनआरआई दंपती से दस लाख की ठगी, जानें क्या है मामला
Tue, 12 Mar 2019 11:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी में रह रहे एनआरआई दंपती से बरला निवासी रिश्तेदार ने जमीन बेचने का झांसा देकर दस लाख रुपए हड़प लिए। निर्धारित समय बाद भी बैनामा नहीं करने पर जब दंपती ने रुपयों का तकादा किया, तो उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित दंपती ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। यह मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।
विज्ञापन
मेरठ जनपद के गांव कैथवाड़ी निवासी प्रेम त्यागी की शादी छपार क्षेत्र के गांव बरला निवासी स्वीटी त्यागी से हुई थी। कई साल से प्रेम त्यागी पत्नी स्वीटी के साथ जर्मनी में रहकर कपड़े का कारोबार करते हैं। एनआरआई दंपती ने कोर्ट में वाद दायर कर बताया कि गांव बरला निवासी आरोपी ललित कुमार उनका निकट रिश्तेदार है, जिसने स्वीटी त्यागी को अपनी दस बीघा जमीन बेचने की बात कही।
विज्ञापन
एनआरआई के मुताबिक मार्च 2017 में जमीन का सौदा 11.50 लाख रुपए में तय हुआ, जिसमें से उन्होंने ललित कुमार को दस लाख रुपए देकर इकरार नामा करा लिया। छह माह बाद बैनामा किया जाना था, लेकिन आरोपी ने निर्धारित समय पर बैनामा करने से इनकार करते हुए टालमटोल शुरू कर दी। इस पर अगस्त 2018 में एनआरआई दंपती जर्मनी से स्वदेश लौटा और आरोपी से बात की, जिस पर रिश्तेदारों की मध्यस्थता के बाद आरोपी ने फरवरी 2019 में जमीन का बैनामा करने की बात रखी।
विज्ञापन
दंपती का कहना है कि अब फिर से आरोपी द्वारा जमीन का बैनामा नहीं किया जा रहा है। रुपयों का तकादा करने पर आरोपी द्वारा दंपती को धमकियां दी जाने लगीं, जिस पर उन्होंने कोर्ट में आरोपी के खिलाफ वाद दायर करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/