{"_id":"64ea4647f90a58cbf508ba84","slug":"muzaffarnagar-student-beaten-case-akhilesh-yadav-said-that-father-of-child-should-tie-rakhi-from-teacher-2023-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिटाई का मामला : पंचायत में हुआ भाईचारे का फैसला पर अखिलेश ने दी ये सलाह, क्या शिक्षिका से बंधवाई जाएगी राखी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई का मामला : पंचायत में हुआ भाईचारे का फैसला पर अखिलेश ने दी ये सलाह, क्या शिक्षिका से बंधवाई जाएगी राखी?
Sun, 27 Aug 2023 12:44 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:44 AM IST
सार
Muzaffarnagar Video Viral News : छात्र की पिटाई के मामले में शनिवार को हुई पंचायत में भाईचारे का फैसला हुआ। लेकिन पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक सलाह दी है। क्या अखिलेश की सलाह के बाद शिक्षिका से बच्चे के पिता को राखी बंधवाई जाएगी?
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्र की पिटाई के मामले में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि बच्चों का गले मिलना एक सकारात्मक संदेश है, क्योंकि प्रेम का पाठ पढ़ाने से ही सच्चा हिंदुस्तान बरकरार रहेगा।अब इससे एक कदम आगे बढ़कर मेल-मिलाप कराने वालों को उस शिक्षिका से बच्चे के पिता को राखी भी बंधवानी चाहिए, क्योंकि समस्या की असली जड़ बच्चों के बीच दुराव की नहीं है, बल्कि उस शिक्षिका के हृदय में दुष्प्रचार से जन्माई गई घृणा की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सुर्खियों में छात्र की पिटाई का वीडियो: पढ़िए कैसे हुआ भाईचारे का फैसला, टिकैत ने पंचायत में कही ये बड़ी बात
विज्ञापन
आशा है वो बड़े मन से पश्चाताप भी करेंगी और आजीवन प्रायश्चित के साथ ये संकल्प भी लेंगी कि वो अब ताउम्र बच्चों को प्रेम का संदेश देंगी और उन अमानवीय-असामाजिक विचारों व तत्वों को सदैव के लिए अपने से न केवल दूर रखेंगी बल्कि उनके खिलाफ आवाज भी उठाएंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: Video किस मंशा से बनाया और क्यों किया वायरल? परतें खोलने में जुटी पुलिस, नेताओं के बयान भी पढ़िए
एक शिक्षक संस्कृति का निर्माण भी कर सकता है और विनाश भी। सच्चा शिक्षक दूसरों की गलती का ही नहीं अपनी गलती का भी सुधार करता है। हमारी यही कामना है कि वो न स्वयं किसी नकारात्मक प्रचार का हिस्सा बनें और नहीं किसी और को उसका शिकार होने दें। क्षमा से बड़ी शक्ति व प्रेम का प्रतीक और कुछ नहीं हो सकता।