रामपुर तिराहा कांड: सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में 23 जनवरी को होगी सुनवाई, जानिए पूरा मामला
Muzaffarnagar Rampur Tiraha Kand : सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में 23 जनवरी को सुनवाई होगी। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड में मिलाप सिंह की पत्रावली पर बचाव पक्ष की ओर से बहस चल रही है। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तिथि तय की है।
एक अक्तूबर 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी।
सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी व अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशल ट्रायल के मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये
वहीं, बुधवार को मिलाप सिंह की पत्रावली पर सुनवाई जारी रही। शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह ने बताया कि अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी।
यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण