मुजफ्फरनगर: मनोरोगी ने अंबेडकर की मूर्ति को लगाई आग, लोगों में आक्रोश, जमकर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा शहर की फिजा बिगाड़ने की लगातार कोशिश की जा रही है। यहां खतौली थानाक्षेत्र में थाने के सामने स्थित आंबेडकर की मूर्ति को एक मनोरोगी व्यक्ति ने आग लगा दी। इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार थाने के सामने स्थित बाबा डा0 भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को शॉल और मफलर बांधने के बाद लगाई गई आग से समाज के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने इस प्रकार की घटना होने पर रोक लगाए जाने की मांग कोतवाल से करते हुए एक शिकायती पत्र भी सौंपा है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात बाबा डा0 भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पहले शॉल ओढ़ाकर मफलर बांधा गया। जिसके बाद आग लगाए जाने की सूचना पर लोगों में आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में दर्जनों लोग मौके पर एकत्र हो गए। यहां उन्होंने कोतवाल को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की।
वहीं पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले मनोरोगी शख्स को भी हिरासत में ले लिया। उससे जब अंबेडकर की मूर्ति पर शॉल और मफलर बांधे जाने के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि बाबा साहब को ठंड लग रही थी। जिस कारण उसने अपनी चादर ओढ़ाकर उनको मफलर बांध दिया था और हाथ तापने के लिए आग लगा दी।पुलिस ने मनोरोगी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।