फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar police has arrested two accused in case of conspiracy to sell medical equipment

यूपी: 11 लाख के मेडिकल उपकरणों को बेचने की थी साजिश, मुजफ्फरनगर पुलिस ने हाईवे से दबोचे दो आरोपी

Fri, 01 May 2020 12:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 May 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar police has arrested two accused in case of conspiracy to sell medical equipment
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे पर संधावली पुल के नीचे छिपाए गए लाखों के मेडिकल उपकरणों से लदे ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने उपकरणों को बेचने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में करीब 11 लाख का माल लदा था। पुलिस के मुताबिक ट्रक मुंबई से गुरुग्राम के लिए चला था। आरोपियों ने गुरुग्राम में ट्रक का जीपीएस हटाकर उसे बेचने के इरादे से संधावली पुल के नीचे लाकर छिपा दिया था।

विज्ञापन


मुंबई से 21 अप्रैल को करीब 11 लाख रुपये कीमत के मेडिकल उपकरण लादकर जीपीएस लगा ट्रक हरियाणा के गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ था। ट्रक को साउथ दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन-2 की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी आमिर पुत्र रहीसूद्दीन बतौर चालक लेकर रवाना हुआ था। जब निर्धारित समय पर माल लदा ट्रक गुरुग्राम नहीं पहुंचा, तो ट्रांसपोर्ट मालिक ने ट्रक की लोकेशन चेक की। जीपीएस के माध्यम से ट्रक की लास्ट लोकेशन गुरुग्राम की ही आई, लेकिन चालक आमिर का मोबाइल बंद मिला। इस पर ट्रांसपोर्ट मालिक ने गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी। गुरुग्राम पुलिस ने सभी प्रदेशों की पुलिस को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोका... गाली दी... और कनपटी से सटाकर मार दी गोली, स्कूटी पर सवार थी महिला मित्र, जल्द खुलेगा कत्ल का राज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सूचना के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने चालक के मोबाइल नंबर को चेक किया तो उसकी लोकेशन हाईवे पर संधावली पुल के निकट आई। इस पर बृहस्पतिवार शाम इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने दबिश देकर ट्रक को बरामद कर आरोपी चालक आमिर के साथ ही रशीद विहार सहारनपुर व हाल निवासी मिमलाना रोड साजिद हसन पुत्र तनवीर को गिरफ्तार कर लिया। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मेडिकल उपकरण लदे ट्रक को गायब करने की साजिश रची थी। इसके तहत ट्रक का जीपीएस हटा दिया गया था। शहर में अलग- अलग व्यापारियों से मेडिकल उपकरण के साथ ही ट्रक को भी कटवा देने की योजना तैयार कर ली गई थी। दोनों आरोपियों को फिलहाल जेल भेज दिया गया है। रिमांड पर लेकर उनसे मेडिकल उपकरण व ट्रक का सौदा करने वाले आरोपियों की जानकारी लेकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed