फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar Police big disclosure: Man who found dead was not a teacher

बड़ा खुलासा: नहर पटरी पर मृत मिला असलम नहीं था अध्यापक, लूट का नाटक रचने के चक्कर में गंवाई जान

Mon, 06 May 2019 11:06 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 May 2019 11:06 AM IST
सार

  • 12वीं पास था असलम, घर से दो लाख रुपये भी नहीं लेकर चला था
  • लूटपाट का नाटक रचने के चक्कर में हादसे में जान गंवा बैठा
  • पुलिस की जांच में चौंका देने वाला मामला निकला, परिजन भी हैरान

विज्ञापन
Muzaffarnagar Police big disclosure: Man who found dead was not a teacher
खतौली नहर पटरी मार्ग जहां मिला था शव, मृतक असलम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खतौली गंगनहर कांवड़ मार्ग पर मृत पाए गए गाजियाबाद के लोनी निवासी असलम के मामले में कई चौंकाने वाले सच सामने आए है। पुलिस की जांच में पता चला कि वह सरकारी टीचर नहीं था, उसने परिजनों को भी धोखे में रखा। गाजियाबाद में डीआईओएस कार्यालय से इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


असलम की न तो हत्या हुई और न ही उससे दो लाख रुपये लूटे गए। दरअसल, वह खतौली पहुंचकर लूटपाट का नाटक रचना चाहता था। इसी नाटकबाजी के चक्कर में वह सड़क हादसे में अपनी जान गंवा बैठा। इस चौंका देने वाले खुलासे को सुनकर परिजन व रिश्तेदार भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के मीनाक्षी एनक्लेव अशोक बिहार निवासी टीचर असलम (25) पुत्र नसीम का शव 30 अप्रैल की रात को खतौली गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर पड़ा मिला था। परिजनों ने दो लाख लूटने के बाद हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी तो कई चौंकाने वाले सच सामने आए। 

इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा के मुताबिक असलम गाजियाबाद के किसी भी सरकारी स्कूल का टीचर नहीं निकला। साथ ही वह 30 अप्रैल की सुबह घर से दो लाख रुपये लेकर भी नहीं चला था। उसने परिजनों को धोखा देने और पुलिस को गुमराह करने के लिए लूटपाट की योजना बनाई। उनका मानना है कि असलम खतौली पहुंचा। 

लूटपाट का नाटक रचने के लिए उसने पहले गंगनहर में गोता लगाया। कपड़ों को गीला करने के बाद रात में सड़क पर लेट गया, ताकि राहगीरों को लगे कि उसके साथ कोई घटना घटी है। इस नाटकबाजी के चक्कर में कोई वाहन उसे कुचल कर चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। असलम की धोखाबाजी की कहानी पर परिजन व रिश्तेदार भी हैरान रह गए हैं। 

पिता से भी छह लाख रुपये ठगे
पुलिस को परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ करने पर पता चला कि असलम ने अपने पिता नसीम से भी सरकारी टीचर की नौकरी लगवाने नाम पर लाखों रुपये ठगे। इसके अलावा उसने परिजनों को छह माह पूर्व बताया था कि उसकी टीचर की नौकरी लग गई। छह महीने की तनख्वाह आने पर उधार लौटाने की बात कहकर वह पिता से रुपये ठगता रहा। इस तरह असलम ने पिता से करीब छह लाख रुपये ठग लिए।

बीएड बताकर निकाह भी करवा लिया
पुलिस ने ससुराल वालों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि असलम ने बताया था कि उसने बीएड किया है। असलम ने अपने परिजनों को भी यही बता रखा था कि उसने बीएड कर ली है। असलम ने परिजनों तक भी यह अहसास नहीं होने दिया कि वह बीएड डिग्री धारक नहीं है।

2017 में असलम का निकाह हो गया था। पत्नी तक को भी धोखा देता रहा। असलम छह माह से सुबह स्कूल के टाइम पर निकलता था, ताकि परिजनों को लगे कि वह पढ़ाने जा रहा है। स्कूल की छुट्टी के समय ही वह घर लौट आता था। परिजनों और पत्नी को यह लगता था कि असलम स्कूल में बच्चों को शिक्षा देकर आ रहा है।

शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी चौंक उठे
परिजनों और ससुराल वालों को पुलिस से पता चला कि असलम टीचर नहीं था तो उनको यकीन नहीं हुआ। वे गाजियाबाद में डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। जिला गाजियाबाद के सभी स्कूलों में तैनात अध्यापकों के नामों की सूची का रिकॉर्ड निकलवाया गया। रिकार्ड में असलम नाम का कोई भी टीचर नहीं निकला। इसे लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी चौंक उठे। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों को पक्का यकीन हुआ कि असलम टीचर नहीं था।
विज्ञापन

एजेंसी वाले को दो लाख रुपये का चेक दिया था
पुलिस के मुताबिक अप्रैल में ही असलम ने पिता को किसान मोटर्स एजेंसी से लोन पर ट्रैक्टर खरीदवाया था। 91 हजार रुपये कैश जमा कराए थे जबकि दो लाख रुपये का चेक दिया था। पुलिस ने एजेंसी पर जांच पड़ताल की तो वहां से पता चला कि असलम ने किसी दूसरे के नाम का दो लाख रुपये का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया था।

फिर असलम ने एजेंसी वालों से कहा कि वह अपने खोते से दो लाख रुपये निकाल कर दे देगा। पता चला कि उसके बैंक में मात्र आठ रुपये ही है। खाते में काफी दिनों से पैसों का लेनदेन नहीं होने से वह भी बंद हो गया।

पुलिस की जांच में पता चला कि असलम सरकारी टीचर नहीं था। उसके पास कोई रुपये भी नहीं थे, वह तो एजेंसी वालों और अपने परिजनों को धोखा देने और पुलिस को गुमराह करने को लूटपाट का नाटक रचना चाहता था। इसी चक्कर में कोई वाहन उसे कुचलकर निकल गया, जिससे उसकी मौत हुई है। - हरसरन शर्मा, इंस्पेक्टर, खतौली।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed