{"_id":"5d88697c8ebc3e015c0caeae","slug":"muzaffarnagar-news-farmer-murder-in-when-he-was-working-in-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: खेत पर गए किसान की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: खेत पर गए किसान की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 23 Sep 2019 12:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
यूपी के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक शख्स की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फुगाना थाना क्षेत्र में ग्राम फुगाना निवासी हरवीर (68) पुत्र आसाराम सुबह के समय खेत पर ईख बांधने के लिए गया हुआ था। कुछ घंटे बाद उसका भाई रामकिशन खाना लेकर खेत पर पहुंचा तो हरवीर का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मामले में तहरीर नहीं दी गई।